लुधियानाः बस स्टैंड पर भारी हंगामा होने का मामला सामने आया है। जहां पर युवती ने व्यक्ति पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए है। मामले के जानकारी देते हुए गुरप्रीत नामक लड़की ने व्यक्ति पर नशे की हालत में होने के आरोप लगाए है। मामले की जानकारी देते हुए युवती ने बताया कि उसने जगराओं जाना है वह चंडीगढ़ से आई है। इस दौरान लड़की ने बताया वह बाथरूम जाने लगी थी। इस दौरान चिट्टा लगा युवक उसके पीछे आ गया।
इस दौरान उक्त युवती ने उस पर हाथ उठाने के आरोप लगाए है। युवती ने बताया कि वह अकेली बस में सफर कर रही थी और आज सुबह की यह घटना है। मामले की जानकारी पीड़ित युवती ने पुलिस को दे दी है। युवती का कहना है कि जब उसने हंगामा किया तो उक्त युवक ने अपने साथियों के वहां पर बुला लिया। वहीं वहां पर एक अन्य युवक ने बताया कि उक्त युवक बस स्टैंड के पीछे मोहल्ले में रहता है। वह पहले भी कई लोगों को परेशान कर चुका है और नशे का आदी है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
