Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaपंजाबः जमीनी विवाद को लेकर बाप-बेटे पर किया जानलेवा हमला, देखें CCTV

पंजाबः जमीनी विवाद को लेकर बाप-बेटे पर किया जानलेवा हमला, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः गांव हवास में गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। जहां जमीनी विवाद को लेकर परिवार में झगड़ा हुआ। इस घटना में बाट-बेटे पर हुए जानलेवा हमले वह दोनों घायल हो गए। पीड़ित ने अपने भाई पर हमला करने के आरोप लगाए है। वहीं घायलों को सिविल अस्पताल में ईलाज के भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि घायलों के  टांके लगे है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। पीड़ित इंद्रजीत सिंह और उनके पिता सुदागर सिंह ने बताया कि उनका घर बन रहा है। जिसके लिए वे बैंक से पैसे निकालने आये थे।

इसी बीच सुदागर सिंह ने एक लाख रुपये नकद निकाल कर भाई इंद्रजीत को दे दिये। जबकि एक लाख रुपये उसने इंद्रजीत के खाते में ट्रांसफर कर दिये। उन्होंने बताया कि जब वे गांव पहुंचे तो सौदागर का बड़ा भाई (इंद्रजीत के ताया) उनके खेतों में लगी गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चला रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी जमकर पीटाई की। जिसके कारण वह घायल अवस्था में खेतों में गिर पड़े। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -