Girl in a jacket
HomeHimachalवशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में 'एकल नृत्य प्रतियोगिता' और 'बेस्ट आउट ऑफ़...

वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में ‘एकल नृत्य प्रतियोगिता’ और ‘बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट गतिविधि’ का आयोजन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में विद्यार्थियों के रचनात्मक कौशल को विकसित करने के लिए कक्षा पहली से चौथी तक के छात्रों के लिए ‘एकल नृत्य प्रतियोगिता’ और  कक्षा पांँचवीं से दसवीं तक के छात्रों के लिए ‘बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट गतिविधि’ का आयोजन किया गया । जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़- चढ़कर भाग लिया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में नन्हें विद्यार्थियों ने पारंपरिक ,फिल्मी और लोकगीत गानों पर रंगारंग प्रस्तुतियांँ देकर सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

उनकी प्रस्तुति में आत्मविश्वास, ऊर्जा और उत्साह देखने योग्य था । ‘स्ट्रॉबेरी ग्रुप’ (कक्षा प्रथम) से अर्शिता प्रथम, सारा,अनन्या ठाकुर द्वितीय तथा वेदिका शर्मा, शिवांशी शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा दूसरी से अभिधा रावल, लवदीप सिंह प्रथम, मन्नत,गुरलीन कौर द्वितीय तथा मनरूप कौर तृतीय स्थान पर रहे। ‘एप्पल ग्रुप’ ( कक्षा तीसरी) से विधि चौधरी प्रथम, निहारिका द्वितीय तथा जपनूर सैनी, सानवीं गर्ग तृतीय स्थान पर रहे।

कक्षा चौथी से नैऋति शर्मा प्रथम , प्रीशा शर्मा द्वितीय तथा शिवांश भारद्वाज,अक्षिता तृतीय स्थान पर रहे। ‘बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट’ गतिविधि का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता और कल्पनाशीलता को प्रोत्साहित करना है ताकि वे अनुपयोगी वस्तुओं से नई और उपयोगी सामग्री तैयार कर सकें ।इससे छात्रों को रीसाइकलिंग, पुन: उपयोग और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक बनाना , जिससे वे संसाधनों के सही उपयोग की आदत विकसित करें। ‘ऑरेंज ग्रुप’ से धवन प्रीत सिंह प्रथम , अवनी ठाकुर, मन्नत परमार द्वितीय तथा मालती, परिधि शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।

‘मैंगो ग्रुप ‘से इशिका राणा, कनिष्का प्रथम , अनेघा,निष्ठा द्वितीय तथा मयंक ठाकुर, अर्णव पटियाल तृतीय स्थान पर रहे। ‘मेलन ग्रुप’ से साक्षी शर्मा प्रथम , मन्नत शर्मा ,श्रेया सैनी द्वितीय तथा पलक अहूजा तृतीय स्थान पर रहे। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हर छात्र अपनी रुचि और प्रतिभा के अनुसार आगे बढ़े। यह आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को मंच पर लाने का अवसर प्रदान करते हैं और उन्हें आत्मविश्वास से भरते हैं।

स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएंँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सहायक होती हैं।एकल नृत्य से बच्चों की आत्म अभिव्यक्ति को बल मिलता है तथा बेस्ट ऑफ़ वेस्ट गतिविधि विद्यार्थियों में समस्या-समाधान क्षमता, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -