Girl in a jacket
HomeMohaliपंजाबः खालिस्तानी अमृतपाल सिंह के नामांकन भरने को लेकर कोर्ट का आया...

पंजाबः खालिस्तानी अमृतपाल सिंह के नामांकन भरने को लेकर कोर्ट का आया फैसला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः डिब्रूगढ़ जेल में NSA के तहत बंद खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने खडूर साहिब लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने को लेकर नामांकन भरने के लिए 7 दिन की मोहलत मांगी थी। हाईकोर्ट ने फैसले में कहा कि डिब्रूगढ़ जेल के सुपरिटेंडेंट अमृतपाल का सारा नामांकन का प्रोसेस हैंडल करेंगे। कोर्ट ने कहा है कि सोमवार तक ये सारा प्रोसेस पूरा किया जाए। ऐसे में बताया जा रहा है कि आज अमृतपाल सिंह ने जेल से ही लोकसभा चुनाव 2024 का नामांकन भर दिया है। डिब्रूगढ़ जेल सुपरींटेंडेंट ने नामांकन भरवाया। अमृतपाल पंजाब की खडूर साहिब सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहा है। अमृतपाल ने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर करके नामांकन भरने के लिए पैरोल मांगी थी, लेकिन याचिका खारिज कर दी गई, जिसके बाद उसने आज जेल से नामांकन भर दिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -