Girl in a jacket
HomeNationalCM पद शपथ समारोह में शामिल हुए पीएम नरेंद्र मोदी, माखनलाल सरकार...

CM पद शपथ समारोह में शामिल हुए पीएम नरेंद्र मोदी, माखनलाल सरकार का लिया आशीर्वाद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में आज शुभेंदु अधिकारी सीएम पद की शपथ लेंगे। उनका शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में किया जा रहा है। शुभेंदु दादा के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्र गृहमंत्री अमित सहित करीब 20 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। बंगाल में पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है। ऐसे में यह शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक होगा। इसके साथ ही टीएमसी के 15 साल का शासन खत्म हो गया है और पहली बार बंगाल में बीजेपी का सियासी सूर्योदय हुआ है।

शहर में बढ़ी राजनीतिक गतिविधियों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास के बाहर भी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान तैनात किए गए हैं। बीजेपी और एनडीए शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री वहां मौजूद है। बीजेपी ने इस शपथ ग्रहण के लिए 9 मई गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती का दिन चुना। पीएम नरेंद्र मोदी और शुभेंदु अधिकारी ने सीएम पद की शपथ लेने से पहले परेड ग्राउंड के मंच पर रविंद्र नाथ टैगोर को श्रद्धांजलि दी।

वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में बीजेपी के सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से एक माखनलाल सरकार का अभिनंदन किया और उनका आशीर्वाद लिया। दरअसल, 1952 में माखनलाल सरकार को कश्मीर में तब गिरफ्तार किया गया था जब वे वहां भारतीय तिरंगा फहराने के आंदोलन के दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ थे। 98 वर्ष की आयु में माखनलाल सरकार आज़ादी के बाद के भारत में राष्ट्रवादी आंदोलन से जुड़े शुरुआती ज़मीनी स्तर के लोगों में से एक हैं।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -