Girl in a jacket
HomeNationalशादी की खुशियां गम में बदली, द्वारपूजा के लिए फल लेने गए...

शादी की खुशियां गम में बदली, द्वारपूजा के लिए फल लेने गए पिता-चाचा की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमेठीः शहर के पंडित का गांव इलाके में स्थित एक घर में शादी की खुशियां तब मातम में बदल गई जब पिता और चाचा की सड़क हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार रात 8 बजे हादसा उस वक्त हुआ, जब बारात घर के दरवाजे पर खड़ी थी। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है। वहीं रोते हुए दुल्हन ने फेरे किए। इस दौरान सभी का बुरा हाल था।

बुरी तरह रोते हुए शादी की रस्में करते हुए परिवार के लोग।
बुरी तरह रोते हुए शादी की रस्में करते परिवार के लोग।

जानकारी मुताबिक, अमेठी के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पंडित का गांव में गौतम कुमार (43) पुत्र राम भरोसे परिवार के साथ रहते थे। उनके परिवार में पत्नी, 7 बेटियां और एक बेटा है। गौतम ड्राइवरी का काम करते थे। शुक्रवार को बड़ी बेटी मनीषा की शादी थी। बारात संभई गांव से आई थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। आंगन में मंडप सजा था। शाम करीब 7 बजे बारात पहुंच चुकी थी। द्वार पूजा की तैयारियां चल रही थीं। इस बीच बताया गया कि पूजा के लिए फल कम पड़ गए हैं। तभी पिता गौतम, रिश्ते के भाई आशाराम के साथ फल लेने बाइक से बाजार के लिए निकल गए।

लखनऊ-जौनपुर हाईवे पर जायस रोड के पास ओवरब्रिज से नीचे उतरते समय गौतम की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में गौतम कुमार और आशाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार बब्लू उर्फ विजय (28) निवासी ग्राम डोमाडीह को गंभीर हालत में तिलोई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। किशोरी दुर्गेश (15) निवासी पूरे मिश्रन बढ़ौली को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गौतम की बाइक रांग साइड से आ रही थी।

परिजन ने बताया कि घर में शादी की रस्में चल रही थीं। सभी लोग पिता गौतम का इंतजार कर रहे थे, ताकि द्वारपूजा की रस्म शुरू की जा सके। इसी दौरान मौत की खबर आई। घर में कोहराम मच गया। बेटी मनीषा बेहोश होकर गिर पड़ी। बेटी की डोली उठने से पहले पिता की मौत की खबर ने पूरे घर को तोड़ दिया। हादसे की सूचना के बाद शादी की रस्में सादगी के साथ पूरी की गईं। फिर दुल्हन की विदाई कराई गई।

जगदीशपुर थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र यादव ने बताया कि 2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 2 लोगों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -