Girl in a jacket
HomePunjabFaridkotपंजाबः पैलेस के सामने PRTC BUS और बोलैरों कैंपर में हुई टक्कर,...

पंजाबः पैलेस के सामने PRTC BUS और बोलैरों कैंपर में हुई टक्कर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सगंरूरः सुनाम पटियाला रोड पर आज सुबह सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां एक पैलेस के सामने पीआरटीसी की बस और बोलोरो कैंपर में टक्कर हो गई। इस हादसे में बोलोरो कैंपर का ड्राइवर और बस का ड्राइवर सहित 3 लोग घायल हुए है। जिन्हे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुनाम से पटियाला जा रही पीआरटीसी की बस महिला चौक के नजदीक भवानीगढ़ से आ रहे एक बोलेरो कैंपर टेंपो से टकरा गई।

इस हादसे के कारण वहां पर जाम लग गया, जिसे मौके पर पहुंचकर उन्होंने खुलवा दिया है। वहीं घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों गाड़ियों में टक्कर इतनी भीषण थी कि इस हादसे में बोलैरो कैंपर के परखच्चे उड़ गए। वहीं पीआरटीसी बस का अगला टायर फट गया। इस सड़क हादसे में जहां बोलोरो कैंपर और पीआरटीसी बस के दोनों ड्राइवर जख्मी हो गए, वहीं बोलोरो कैंपर में बैठी एक सहायक सवारी भी जख्मी हो गई। तीनों ज़ख्मियों को संगरूर के जिला अस्पताल में भेजा गया है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -