अमृतसरः शहर के फ़तेहगढ़ चूड़ियाँ रोड पर कई नौजवानों के द्वारा सरेआम तेज़धार हथियारों से युवक पर हमाल करने का मामला सामने आया है। यह घटना अमृतसर के फ़तेहगढ़ चूड़ियाँ रोड की बताई जा रही है, जहां पर अपनी वर्कशाप पर बैठे एक नौजवान पर हमला कर उसे बुरी तरह ज़ख्मी कर दिया गया। यह सारी घटना वहां लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई है।
Jalandhar News: भारत बंद की कॉल पर वाल्मीकि समुदाय ने बांटे लड्डू, बसपा कर रही प्रदर्शन#Jalandhar #News pic.twitter.com/dmw7D5IJn2
— Encounter India (@Encounter_India) August 21, 2024
वहीं मीडिया से बात करते हए पीड़त ने कहा कि वह अपनी वर्कशाप में बैठा हुआ था, अचानक कुच्छ बदमाश तेज़धार हथियार लेकर दुकान में घुस गए ओर हमला कर दिया, जिसके कारण मेरी बाजू कर गई । पीड़त ने कहा कि उन्होंने पुलिस को इस घटना के बारे में शिकायत दी है लेकिन पुलिस इस मामले में कोई सख्त कार्यवाई नहीं कर रही। पीड़त परिवार नें सरकार से इंसाफ की गुहार लगाई है ओर दोषियों के खिलाफ कार्यवाई करने की अपील की है।
इस मौके जगदा जमीर पार्टी के नेताओं ने पुलिस प्रशासन से इस युवक को न्याय देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शहर में आये दिन हत्याएं और लूटपाट की वारदाते हो रही है । सरेआम लोगों पर गोलियां चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा की 14 अगस्त वाले दिन नौजवान पर हमला हुआ था लेकिन अभी तक इस मामले में पुलिस ने कोई कार्यवाई नहीं की है। हम सरकार से यह मांग करते हैं कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए ओर उनपर बनती कार्यवाई की जाए।
इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी का कहना है कि हमारे पास इस घटना की शिकायत आई थी, हम उनकी मैडिकल रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर बनती कार्यवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल हमारी ओर से अस मामले की जांच की जा रही है।
