Girl in a jacket
HomePunjabFazilkaपंजाब : ‘आफरीन’ विंटर एडिशन, लाइफस्टाइल और होम डेकोर एग्जीबिशन किसान भवन...

पंजाब : ‘आफरीन’ विंटर एडिशन, लाइफस्टाइल और होम डेकोर एग्जीबिशन किसान भवन में शुरू, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ : 3 दिवसीय लाइफस्टाइल और होम डेकोर एग्जीबिशन ‘आफरीन’ -विंटर एडीशन आयोजन किसान भवन, सेक्टर 35 में किया गया है। ट्राइसिटी निवासियों को एक अनोखा खरीदारी अनुभव प्रदान करने के लिए – आयोजकों ने भारत के विभिन्न हिस्सों से 50 से अधिक प्रसिद्ध प्रदर्शकों को शादी के परिधान, विंटर गारमेंट्स, फैशन स्टाइल्स में उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए एक ही छत के नीचे लाइफस्टाइल, डेकोर और एसेसरीज को पेश किया गया है। यह एग्जीबिशन 4 दिसंबर , सोमवार तक रोजाना सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक जारी रहेगी। एग्जीबिशन के सह-आयोजक रतनदीप सिंह वालिया ने कहा कि ‘‘सर्दियों और चल रहे शादी के मौसम के लिए ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, देश भर से प्रमुख और जाने माने एग्जीबिटर्स को यहां पर लाए हैं, जो फैशनेबल कपड़ों और लाइफस्टाइल को शानदार बनाने वाले उत्पादों की चुनिंदा सिलेक्शन को प्रदर्शित कर रहे हैं।

‘आफरीन’ में आपको सर्दियों के मौसम के लिए अच्छे गर्म कपड़े और शादी के लिए डिजाइनर गारमेंट्स की एक अच्छी कलेक्शन मिलेगी। इसके अलावा, ज्वैलरी आइटम, ट्रेंडी हैंडबैग और गिफ्ट आइटम भी प्रदर्शनी में उपलब्ध हैं। इस प्रदर्शनी में जम्मू-कश्मीर के स्थानीय कारीगरों की हस्तकला आकर्षण का केंद्र बानी है , जिसमें ‘दीवा ट्रेंड्स’ ने कश्मीर के पेपर मेशे आर्ट वर्क के कलेक्शन प्रदर्शित किए हैं। घाटी के शुद्ध ऊन से बने स्टोल और स्कार्फ भी प्रदर्शित किए जा रहे हैं। कश्मीरी कढ़ाई आधारित प्रिंटेड बैगों की खूबसूरत कलेक्शन भी उपलब्ध हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -