HomeInternational3 साल कोमा में रहने के बाद इस देश के राजकुमारी का...

3 साल कोमा में रहने के बाद इस देश के राजकुमारी का हुआ निधन, भारत ने जताया दुख

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बैंकाकः थाईलैंड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जहां, राजकुमारी बज्रकितियाभा नरेन्द्रदेब्यावती का निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार उनकी उम्र 47 वर्ष थी। काफी दिनों से गंभीर बीमार के साथ 3 साल से कोमा में थी। उनके अचानक चले जाने से पूरे देश में शोक का माहौल है। शाही गृह ब्यूरो के मुताबिक, राजकुमारी का निधन गुरुवार शाम बैंकॉक के किंग चुलालोंगकोर्न मेमोरियल अस्पताल में हुआ, जहां उनका लगातार इलाज चल रहा था।

भारतीय दूतावास ने व्यक्त की शोक
बैंकॉक स्थित भारतीय दूतावास ने थाई शाही परिवार और थाईलैंड की जनता के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में भारत की संवेदनाएं थाईलैंड के राजा, शाही परिवार और देशवासियों के साथ हैं।

 

11 जून को राजकुमारी ने ली अंतिम सांस
प्रधानमंत्री कार्यालय ने राजकुमारी की मौत का 11 जून को होने की पुष्टी की है। थाई सरकार ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी संदेश में कहा कि राजकुमारी बज्रकितियाभा ने 11 जून को अंतिम सांस ली। राष्ट्र के प्रति उनकी आजीवन सेवा और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा।

पालतू कुत्ते के साथ ट्रेनिंग के दौरान अचानक गिर पड़ी थीं राजकुमारी
मिली जानकारी के अनुसार राजकुमारी को 15 दिसंबर 2022 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह उस समय नाखोन राचासीमा प्रांत के पाक चोंग जिले में अपने पालतू कुत्ते के साथ ट्रेनिंग कर रही थीं,  तभी दिल से जुड़ी समस्या के कारण अचानक गिर पड़ी थीं। इसके बाद उनकी हालत लगातार गंभीर होती चली गई।

संक्रमण के कारण उनका ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया, हृदय की धड़कन अनियमित हो गई और खून के थक्के बनने की प्रक्रिया भी प्रभावित हुई। पिछले कुछ महीनों में उनकी स्थिति और अधिक बिगड़ गई थी।

 

 

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -