HomeGovernment News‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण, स्वास्थ्य जांच...

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण, स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का किया निरीक्षण

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़- केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में प्रबुद्धजनों, विशेषज्ञों और समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके सुझावों और अनुभवों से देश के विकास को नई दिशा और गति मिलती है। मंत्री ने शुक्रवार को गुरूग्राम में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेक्टर-17 स्थित ब्लिस प्रीमियर गार्डन में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में पारदर्शी, जवाबदेह और जनकेंद्रित शासन व्यवस्था स्थापित की है। सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

सम्मेलन में उद्योग, शिक्षा, खेल, सामाजिक एवं अन्य क्षेत्रों से जुड़े बुद्धिजीवियों और प्रबुद्ध नागरिकों के साथ केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा भी की गई।

चर्चा के दौरान उपस्थित बुद्धिजीवियों ने देश में आधारभूत ढांचे के अभूतपूर्व विस्तार, डिजिटल क्रांति, कर प्रणाली में सुधार तथा जीएसटी व्यवस्था को सरल और पारदर्शी बनाने की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। साथ ही उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कौशल विकास तथा नागरिक सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए अपने विचार एवं सुझाव भी साझा किए। राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प तभी साकार होगा जब सरकार और समाज मिलकर कार्य करेंगे।

एक पेड़ मां के नाम अभियान में सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का किया आह्वान

केंद्रीय मंत्री ने गुरुग्राम में महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क (लेजर वैली) में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को समय की आवश्यकता बताते हुए नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

इसके आगे केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य विभाग एवं आयुष विभाग द्वारा गुरुग्राम में सेक्टर-14 स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का निरीक्षण भी किया। केंद्रीय मंत्री ने स्वास्थ्य जांच करवाने पहुंचे नागरिकों तथा स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले युवाओं से संवाद करते हुए उनके योगदान की सराहना की।

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -