HomeInternationalरनवे पर हुआ Plane Crashes, भीषण आग लगने से 2 पायलट की...

रनवे पर हुआ Plane Crashes, भीषण आग लगने से 2 पायलट की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ला रोमानाः कैरेबियन देश डोमिनिकन रिपब्लिक में एक प्राइवेट प्लेन के साथ भीषण हादसे का शिकार हो गया। इस घटना ने पूरे देश को हिला दिया। ला रोमाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे पर उतरते समय यह प्लेन अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया और आग का बड़ा गोला बन गया। कुछ ही सेकंड में पूरा इलाका धुएं से भर गया और बचाव टीमें आग बुझाने में जुट गईं। इस दर्दनाक हादसे में पायलट और को-पायलट, दोनों की मौत हो गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

घटना की जानकारी देश की राष्ट्रीय विमानन प्राधिकरण (नेशनल एविएशन अथॉरिटी) ने दी। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में एयरपोर्ट के रनवे पर प्लेन का अगला हिस्सा उठा हुआ दिख रहा और आगे प्लेन में विस्फोट होता है, बहुत बड़ा धुएं का गुबार उठता है। इसके बाद एक दूसरे वीडियो में आग को नियंत्रित करने के लिए दमकल गाड़ियां प्लेन पर पानी डाल रही थीं। हालांकि, हवाई अड्डे पर तैनात अग्निशमन कर्मियों और बचाव दल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित कर दिया।

स्थानीय प्रशासन ने दोनों पायलटों की मौत की पुष्टि की है। दुर्घटना के कारण हवाई अड्डे के कुछ परिचालन पर अस्थायी प्रभाव पड़ा, जबकि सुरक्षा एजेंसियों ने क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। डोमिनिकन रिपब्लिक के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (जनरल डायरेक्टरेट ऑफ सिविल एविएशन) ने घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। जांचकर्ता विमान की तकनीकी स्थिति, उड़ान रिकॉर्ड और आपातकालीन लैंडिंग के दौरान हुई परिस्थितियों का अध्ययन कर रहे हैं, ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। अधिकारियों ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के कारणों को लेकर अंतिम निष्कर्ष सामने आएगा।

 

 

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -