मोहालीः नशा तस्करी के मामले में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपियों द्वारा हमला करने का मामला दिया। इसमें पुलिस कर्मचारियों की वर्दी फटने के भी आरोप है और चोटें भी आई हैं। इस हमले में एसआई के सिर में चोट आई है। उनका अस्पताल में इलाज कराया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। हमले के बावजूद पुलिस टीम ने मौके से 2 आरोपियों को राउंड-अप कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
View this post on Instagram
जानकारी के अनुसार, सदर थाना खरड़ में तैनात अंडर ट्रेनिंग सब-इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह अपनी टीम के साथ एनडीपीएस मामले में दबिश देने पहुंचे थे। दोपहर करीब 2:15 बजे पुलिस टीम आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों ने अचानक पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हाथापाई में सब-इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह के सिर पर चोट आई। घायल सब-इंस्पेक्टर को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं पुलिस की वर्दी फाड़ने के भी आरोप लगे हैं।
पुलिस विभाग के अधिकारी फिलहाल इस मामले पर खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। हालांकि, अस्पताल रिकॉर्ड ने घायल अधिकारी के इलाज की पुष्टि की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।
