Girl in a jacket
HomeBreaking Newsपुलिस ने गायों से भरे ट्रक को किया बरामद, गोतस्कर फरार

पुलिस ने गायों से भरे ट्रक को किया बरामद, गोतस्कर फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

महाराष्ट्र : नागपुर में टोल नाका तोड़कर भागने की कोशिश कर रहे गोतस्करों को पुलिस ने सबक सिखाया है। इस दौरान ट्रक में भरकर कत्ल करने के लिए ले जाई जा रहीं 50 गायों को भी बरामद किया गया है और उनकी जान बचाई गई है। बड़े पैमाने पर सामने आ रहीं गोतस्करी की घटनाओं पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। नागपुर के समृद्धि मार्ग पर पुलिस ने 50 गायों से भरे ट्रक को बरामद किया है। इन गायों को कत्ल करने के लिए ले जाया जा रहा था।  दरअसल समृद्धि महामार्ग पर एक ट्रक तेज रफ्तार से जा रहा था। पुलिस को शक हुआ तो उसने सायरन बजाते हुए उसका पीछा करना शुरू किया। गोतस्करों को जब भनक लगी कि पुलिस उनका पीछा कर रही है तो उन्होंने ट्रक की स्पीड बढ़ा दी। लेकिन पुलिस भी आखिर तक उनका पीछा करती रही और ट्रक को तीन तरफ से घेरने की रणनीति बनाई।

इसके बाद गोतस्कर ने समृद्धि महामार्ग का पहला टोल नाका तोड़ते हुए आगे निकलने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे रोक लिया और ट्रक की तलाशी लेना शुरू किया। ट्रक पीछे से पूरे तरीके से ढका हुआ था। जब ट्रक के ऊपर से कपड़ा हटाया गया तो उसमें लगभग 50 गाय बंधी हुई थीं। ट्रक समृद्धि मार्ग पर नागपुर की तरफ आ रहा था। पुलिस ने ट्रक तो पकड़ लिया लेकिन गोतस्कर ट्रक छोड़कर भागने में कामयाब हो गए।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -