ऊना /सुशील पंडित : ऊना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दड़ा-सट्टा लगाते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस चौकी शहर ऊना की टीम ने पीर निगाह रोड विवेक नगर में छापेमारी कर आरोपी सर्वेश कुमार यादव निवासी विवेक नगर ऊना के कब्जे से 2420 रुपये की नकदी और सट्टे से संबंधित पर्चियां बरामद कीं।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
