Himachal Govt
Unaज़िला स्तरीय पिपलू मेला-2026 के सांस्कृतिक ऑडिशन शुरू, पहले दिन करीब 50...

ज़िला स्तरीय पिपलू मेला-2026 के सांस्कृतिक ऑडिशन शुरू, पहले दिन करीब 50 कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना, सुशील पंडित:  24 से 26 जून तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक ज़िला स्तरीय पिपलू मेला-2026 की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए गुरुवार को लता मंगेशकर कला केंद्र, समूर कलां में ऑडिशन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन क्षेत्र के करीब 50 स्थानीय कलाकारों ने गायन, नृत्य और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल ने बताया कि स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऑडिशन आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऑडिशन प्रक्रिया 19 जून को भी जारी रहेगी तथा इच्छुक कलाकार मौके पर भी आवेदन कर सकते हैं। नामी कलाकारों एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ऑडिशन से छूट प्रदान की गई है।
उन्होंने बताया कि 24 जून को पारंपरिक फेरी एवं झंडा रस्म के साथ पिपलू मेले का विधिवत शुभारंभ होगा। तीन दिवसीय मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेल प्रतियोगिताओं, स्कूली विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों, डॉग शो तथा विभिन्न विभागों की विकासात्मक प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाएगा। 26 जून को आयोजित होने वाली स्टार नाइट मेले का मुख्य आकर्षण रहेगी, जिसमें हिमाचली लोक कलाकारों के साथ पंजाबी गायकों की प्रस्तुतियां दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि पिपलू मेला क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। मेले के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच मिलता है तथा युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष मेले को और अधिक भव्य एवं आकर्षक स्वरूप देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मेले में भाग लेकर इसकी गरिमा और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में तीन वाहन आपस में भीड़े, देखें वीडियो

मोहालीः न्यू चंडीगढ़ इलाके में मुख्य PR-4 रोड पर...

Gangstran Te Vaar: आठ महीनों में 72,311 व्यक्ति गिरफ्तार

चंडीगढ़: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के आठ महीने पूरे...

Jalandhar News: ट्रैवल एजेंट ने Italy का झांसा दे भेजा Kenya, युवक को बनाया बंधक, देखें वीडियो

भारतीय अधिकारियों के प्रयासों से छुड़ाया गया, पैतृक गांव...

पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर; 2 किडनी, 1 लीवर और 2 आंखें हवाई मार्ग से सुरक्षित पहुंचीं दिल्ली

पंचकूला: मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए पंचकूला पुलिस ने अंगदान के एक महत्वपूर्ण मामले में तत्परता...

Punjab News: साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में तीन वाहन आपस में भीड़े, देखें वीडियो

मोहालीः न्यू चंडीगढ़ इलाके में मुख्य PR-4 रोड पर एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन वाहन...

Jalandhar News: सतगुरु कबीर जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में लोगों ने जताया रोष, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के श्री गुरु रविदास जी महाराज चौक पर कुछ दिन पहले सतगुरु कबीर जी को लेकर कथित...

Gangstran Te Vaar: आठ महीनों में 72,311 व्यक्ति गिरफ्तार

चंडीगढ़: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के आठ महीने पूरे होने पर पंजाब पुलिस ने अभियान की शुरुआत से अब...