ऊना, सुशील पंडित: जिला ऊना में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसआईयू टीम को बड़ी सफलता मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम ने संतोषगढ़ पुल के समीप नाकाबंदी के दौरान बाइक संख्या (पीवी 24 ई 2968) पर सवार दो युवकों को जांच के लिए रोका।
तलाशी के दौरान दोनों युवकों के कब्जे से 63.32 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान सतीश कुमार तथा मंजीत कुमार, दोनों पुत्र गुलजार चंद, निवासी जेजों के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी आपूर्ति किसे की जानी थी। जिला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अपनी कार्रवाई लगातार जारी रखने की बात कही है।
