Girl in a jacket
HomeHaryanaइस इलाके में 12 फुट लंबा अजगर देख लोग हुए हैरान, वीडियो...

इस इलाके में 12 फुट लंबा अजगर देख लोग हुए हैरान, वीडियो वायरल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोरनीः पंचकूला में विशाल अजगर को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। पंचकूला के मोरनी क्षेत्र में सड़क पर अजगर देखा गया। जोकि बताया जा रहा है कि करीब 12 फुट लंबा था। लोगों के अनुसार अचानक अजगर सड़क के बीचोंबीच आ गया। जिसे देखकर सभी वाहन सड़क पर रुक गए। इस अजगर का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। मौके पर श्रीकांत शर्मा ने बताया कि जब वह पंचकूला से ड्यूटी खत्म कर खेड़ा बागड़ गांव के नजदीक पहुंचे तो एक बड़ा अजगर सड़क के बीचों बीच दिखा।

तभी सभी वाहन रुक गए और अजगर सड़क पार कर जंगल में चला गया। बताया जा रहा है कि मोरनी-पंचकूला मार्ग पर खेड़ा बागड़ गांव के पास में सड़क पर ये अजगर देखा गया। जिसके कारण सड़क पर जाम लग गया। जानकारी के अनुसार खेड़ा बागड़ गांव के नजदीक पहुंचे तो एक बड़ा अजगर सड़क के बीचों बीच दिखा। इसके बाद अजगर सड़क पार कर जंगल में चला गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -