HomeRashifalआज का राशिफल, 26 जून 2026

आज का राशिफल, 26 जून 2026

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आज विशाखा नक्षत्र की फोकस्ड और पैशनेट ऊर्जा हर राशि में सुबह से दोपहर तक अपने जोर पर रहेगी। जो भी जरूरी काम हो, बातचीत हो या फैसला हो, वो सुबह ही निपटा लें। शाम के बाद चंद्रदेव गांडांत की दहलीज पर हैं, इसलिए उस वक्त बड़े फैसले टालें और आराम को प्राथमिकता दें। गुरु पुष्यामृत योग आज भी शुभ कामों के लिए मदद कर रहा है। मकर और मीन राशि के जातकों के प्रेम और रिश्तों के मामले में सुखद मोड़ आएगा। कुंभ राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आइए विस्तार से जानते हैं आपका आज का भविष्यफल।

मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन दो हिस्सों में बंटा है। सुबह से दोपहर तक का वक्त रिश्तों के मामले में बेहद असरदार है। चंद्रदेव आज विशाखा नक्षत्र में साझेदारी वाले घर में हैं, जो एक लक्ष्य-केंद्रित और जुनूनी नक्षत्र है। पार्टनर के साथ जो भी जरूरी बात करनी हो, कोई फैसला लेना हो या कोई काम पक्का करना हो, वो सुबह में ही कर लें। घर में बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव तीनों एक साथ हैं जिससे घर के मामलों में एक दिव्य साथ है। आज घर से जुड़ी कोई भी खरीदारी या शुभ शुरुआत करना बेहद फलदायी होगा। लग्नेश मंगलदेव पैसों के घर में टिकाऊ कोशिश जारी रखते हैं। हालांकि, शाम के बाद रिश्तों में कोई बड़ा फैसला लेने या तीखी बहसबाजी को टाल दें।

वृष राशि: वृष राशि वालों के लिए आज का दिन सेहत और प्रतिस्पर्धा के मामले में दो हिस्सों में बंटा है। सुबह से दोपहर तक चंद्रदेव विशाखा नक्षत्र में सेहत और मुकाबले वाले घर में जुनूनी और फोकस्ड ऊर्जा दे रहे हैं। आज मुकाबले में जो भी निर्णायक कदम उठाने हो, सुबह के समय में उठाएं, विरोधी खुद ही पीछे हटेंगे। बातचीत के मामले में बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव तीनों का साथ है, जिससे आज की बात में गहरी भावनात्मक गर्माहट है। लग्नेश मंगलदेव लग्न पर हैं, जिससे आत्मविश्वास पूरा है। गुरु पुष्यामृत योग जारी है। हालांकि, शाम के बाद सेहत को लेकर कोई बड़ा फैसला आज मत लें, थोड़ा आराम करें।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन रचनात्मकता और पैसों के लिहाज से दो हिस्सों में बंटा है। सुबह से दोपहर तक चंद्रदेव विशाखा नक्षत्र में रचनात्मकता वाले घर में एक लगन और ध्यान केंद्रित करने की ऊर्जा दे रहे हैं। जो रचनात्मक काम लंबे समय से अटका हो, उसे आज सुबह में पूरे जोश के साथ शुरू करें। पैसों और परिवार के घर में बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव तीनों एक साथ हैं, जिससे पैसों का मामला भी आज आपके लिए अनुकूल है। सूर्यदेव लग्न से गोचर करते हुए बदलाव की ऊर्जा दे रहे हैं। गुरु पुष्यामृत योग जारी है। हालांकि, शाम के बाद रचनात्मकता से जुड़ा काम या कोई बड़ा फैसला टाल दें। रात को उस मुद्दे पर सोच-विचार करने के बाद सुबह फैसला करें।

कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन घर और करियर दोनों मामलों में दो हिस्सों में बंटा है। सुबह से दोपहर तक लग्नेश चंद्रदेव विशाखा नक्षत्र में घर वाले चौथे भाव में हैं जिससे घर में के काम करने में लगन रहेगी और उसे पूरा करने के लिए समय अनुकूल रहेगा। लंबे समय से अटके पड़े घर के काम को सुबह के समय में पूरा करने की कोशिश करें। लग्न पर बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव तीनों एक साथ हैं, जिससे व्यक्तित्व में आज एक असाधारण आकर्षण और गहराई लोगों को स्पष्ट रूप से दिखाई देगी। योगकारक मंगलदेव लाभ वाले घर में बैठकर दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका देंगे। सामाजिक पहचान बढ़ेगी और धन लाभ भी हो सकता है। गुरु पुष्यामृत योग जारी है। हालांकि, शाम के बाद घर में कोई पुरानी बात न उठाएं, धैर्य रखें।

सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बातचीत के लिहाज से दो हिस्सों में बंटा है। सुबह से दोपहर तक चंद्रदेव विशाखा नक्षत्र में बातचीत वाले घर में हैं, जिससे आज जो भी बात करेंगे उसमें एक ऐसा जोश और लक्ष्य आधारित तरीका होगा, जो सुनने वालों पर असर करेगा। कोई जरूरी बातचीत हो, तो सुबह के समय में करें। बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव एकांत वाले घर में हैं, जिससे अकेले में बिताया वक्त आत्मिक संतोष देगा। लाभ भाव में लग्नेश सूर्यदेव और योगकारक मंगलदेव करियर वाले 10वें घर में बैठकर आपको जोश से कदम आगे बढ़ाने के लिए कह रहे हैं। गुरु पुष्यामृत योग जारी है। हालांकि, शाम के बाद किसी से तीखी बातचीत या बहस से बचें।

कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन पैसों और लाभ के मामले में बेहद खास है। सुबह से दोपहर तक चंद्रदेव विशाखा नक्षत्र में पैसों वाले घर में हैं, जिससे धन के मामले को लेकर आपमें जुनून बना रहेगा। उसे कमाने के लिए आप लक्ष्य बनाकर लगन के साथ काम करेंगे। लंबे समय से अटके वित्तीय फैसलों के लिए आज सुबह का समय उचित है। बृहस्पति, शुक्रदेव और लग्नेश बुधदेव लाभ वाले घर में तीनों एक साथ हैं, जिससे आर्थिक लाभ के साथ-साथ सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी मिलेगी। सूर्यदेव करियर में जमीनी बदलाव ला सकते हैं। शनिदेव साझेदारी में स्थिरता बनाए हुए हैं। गुरु पुष्यामृत योग जारी है। हालांकि, शाम के बाद पैसों से जुड़ा कोई बड़ा फैसला न लें।

तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से इस महीने का सबसे बड़ा दिन है। सुबह से दोपहर तक चंद्रदेव विशाखा नक्षत्र में सीधे लग्न पर हैं, जिससे व्यक्तित्व में जुनून और दृढ़ संकल्प की चमक साफ दिखाई देगी। लग्नेश शुक्रदेव, बृहस्पति और बुधदेव करियर वाले घर में एक साथ हैं। आज सुबह जो भी करियर से जुड़ा बड़ा कदम उठाएं, वो लंबे समय तक असर करेगा। योगकारक शनिदेव प्रतिस्पर्धा में बढ़त दे रहे हैं। हालांकि, शाम के बाद अजीब सी बेचैनी हो सकती है, उस वक्त कोई बड़ा करियर फैसला मत लें, रात में आराम करें।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्य के मामले में दो हिस्सों में बंटा है। सुबह से दोपहर तक चंद्रदेव विशाखा नक्षत्र में एकांत वाले घर में हैं, जिससे अकेले में बैठकर किसी जरूरी काम पर ध्यान लगाएंगे तो उसके जोश के साथ करना आसान हो जाएगा। बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव भाग्य वाले घर में एक साथ हैं, जिससे किस्मत आज खुद साथ देने के मूड में है। जो काम बार-बार अटकता रहा हो उसे सुबह के समय करना शुरू करें, सफलता मिलेगी। लग्नेश मंगलदेव साझेदारी वाले घर में ऊर्जा बढ़ा रहे हैं। गुरु पुष्यामृत योग से किस्मत का साथ मिल रहा है। हालांकि, शाम के बाद मन में कुछ भारीपन आ सकता है, उस वक्त आराम करें।

धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ और नेटवर्किंग के मामले में दो हिस्सों में बंटा है। सुबह से दोपहर तक चंद्रदेव विशाखा नक्षत्र में लाभ वाले घर में लगन और मजबूती से काम करने की ऊर्जा दे रहे हैं। आज किसी पुराने संपर्क को एक्टिव करें या किसी नए इंसान से मिलें, लाभ हो सकता है। लग्नेश बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव छुपे मामलों वाले घर में हैं जिससे पर्दे के पीछे कुछ शुभ बन रहा है जो अचानक सामने आ सकता है। सूर्यदेव आपमें जमीनी रूप से बदलाव ला रहे हैं। गुरु पुष्यामृत योग जारी है। हालांकि, शाम के बाद कोई बड़ा वित्तीय फैसला टाल दें।

मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और रिश्तों के मामले में दो हिस्सों में बंटा है। सुबह से दोपहर तक चंद्रदेव विशाखा नक्षत्र में करियर वाले घर में एक जुनून से काम करने की ऊर्जा दे रहे हैं। करियर में जो भी जरूरी कदम उठाना हो या कोई बड़ी बातचीत करनी हो, सुबह के समय में करें। योगकारक शुक्रदेव, बृहस्पति और बुधदेव साझेदारी वाले घर में हैं, जिससे रिश्तों में गहरी और टिकाऊ ऊर्जा है। गुरु पुष्यामृत योग से पार्टनरशिप में लाभ मिलेगा। लग्नेश शनिदेव मेहनत का धीरे-धीरे नतीजा दे रहे हैं। मंगलदेव रचनात्मक काम में बौद्धिक कोशिश जारी रखते हैं। हालांकि, शाम के बाद करियर से जुड़ा कोई बड़ा फैसला आज मत लें।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्य और सेहत दोनों के मामले में बेहद शुभ है। सुबह से दोपहर तक चंद्रदेव विशाखा नक्षत्र में भाग्य वाले घर में हैं, जिससे किस्मत का साथ मिलने से आप हर मुश्किल में रास्ता निकाल लेंगे। योगकारक शुक्रदेव, बृहस्पति और बुधदेव सेहत वाले घर में तीनों एक साथ हैं, जिससे पुरानी तकलीफ हो तो आज उसके लिए कदम उठाएं। धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। रचनात्मक काम में सूर्यदेव बदलाव ला रे हैं। संतान पक्ष से संतुष्ट रहेंगे। घर के चौथे भाव में बैठकर मंगलदेव ग्राउंडेड एनर्जी दे रहे हैं। हालांकि, शाम के बाद कोई बड़ा फैसला न लें।

मीन राशि: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन प्रेम और रचनात्मकता के मामले में दो हिस्सों में बंटा है। सुबह से दोपहर तक लग्नेश चंद्रदेव विशाखा नक्षत्र में छुपे मामलों वाले घर में हैं, जिससे आज कुछ ऐसा सामने आ सकता है, जो अब तक छुपा था। आपके लग्नेश बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव प्रेम और रचनात्मकता वाले घर में एक साथ हैं। आज जो भी रचनात्मक काम करेंगे उसमें एक जुनून और गहरा जोश होगा। प्रेम संबंध में जो बात कहनी हो, सुबह के समय कहें। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। मंगलदेव बातचीत में बैद्धिक ऊर्जा दे रहे हैं। हालांकि, शाम के बाद मन में भारीपन आए तो आराम करें, कोई बड़ा फैसला मत लें।

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -