सोनीपत: जिले के गांव थाना कलां से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां कलयुगी बेटे ने बेरहमी से पीट-पीट कर अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया है। सूचना पर सोनीपत पुलिस मौके पर पहुंची ओर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। मृतक सरदार की आयु 61 साल के करीब बताई जा रही है। सरदार के बेटे ब्रह्म प्रकाश पर हत्या करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि ब्रह्म प्रकाश नशे का आदि था, बीती देर रात आरोपी ने घर में उत्पात मचाया। इस दौरान घर के सामान में आग लगाई। अल-सुबह बेटे द्वारा बाप की जघन्य हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया गया।
आरोपी एक महीना पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से घर आया था। ब्रह्म प्रकाश राजमिस्त्री का काम करता था। सूचना के बाद खरखौदा थाना पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंच हत्याकांड की जांच में जुट गए हैं। पुलिस की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया गया। मृतक सरदार सिंह की पत्नी शकुंतला के अनुसार उसका बेटा ब्रह्मप्रकाश नशे का आदि थी और करीब एक माह पहले ही उसे नशा मुक्ति केंद्र से बाहर लेकर आए थे।
लेकिन उसके बावजूद भी उसने नशा करना नहीं छोड़ा और अब उसने अपने पिता की हत्या कर डाली। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि “कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि एक युवक ने अपने पिता को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया है। इस सूचना पर हम यहां पर पहुंचे हैं और जांच कर रहे हैं, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। शुरुआती जांच में है पता लग रहा है कि डंडों से पीट-पीटकर सरदार सिंह की हत्या हुई है और परिजन उसके बेटे ब्रह्म प्रकाश पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।”
