Himachal Govt
Unaऊना ज़िला में 3 अक्टूबर से शुरू होगी धान की खरीद, ऑनलाइन...

ऊना ज़िला में 3 अक्टूबर से शुरू होगी धान की खरीद, ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किसान एचपी एपीपीपी पोर्टल पर घर बैठे कर सकेंगे पंजीकरण एवं टोकन बुक – राजीव शर्मा

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना में किसानों से धान की खरीद के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए धान खरीद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल खोल दिया गया है। किसान अपनी धान की फसल बेचने के लिए एचपी एपीपीपी पोर्टल पर पंजीकरण कर अपनी सुविधानुसार ऑनलाइन टोकन बुक कर सकते हैं।

यह जानकारी देते हुए  जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ऊना राजीव शर्मा ने बताया कि जिला ऊना में किसानों से धान की खरीद 3 अक्टूबर शुरू की जाएगी और 15 दिसंबर तक किसानों से धान की खरीद की जाएगी। इसके लिए जिले में रामपुर, टकारला तथा टाहलीवाल में तीन खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन खरीद केंद्रों के माध्यम से किसानों को अपनी धान की फसल बेचने के लिए सुविधाजनक व्यवस्था उपलब्ध होगी तथा खरीदी गई फसल का भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष किसानों की सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाया गया है। किसान ई-एग्रीस्टैक फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से भी ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इस व्यवस्था के तहत किसानों का व्यक्तिगत एवं भूमि संबंधी आवश्यक डाटा फार्मर रजिस्ट्री से ऑनलाइन प्राप्त किया जाएगा, जिससे भूमि सत्यापन की प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक बनाया जा सकेगा। जो किसान ई-एग्रीस्टैक में पंजीकृत नहीं हैं, वे पूर्व की भांति एचपी एपीपीपी पोर्टल पर स्वयं अपनी आवश्यक जानकारी भरकर पंजीकरण कर सकते हैं। ऐसे मामलों में भूमि का ऑनलाइन सत्यापन पटवारी द्वारा तथा उपज की एंट्री कृषि अधिकारी द्वारा ऑनलाइन की जाएगी।

उन्होंने बताया कि सरकार द्भारत सरकार ने इस वर्ष धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2 हज़ार 461 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जो गत वर्ष की तुलना में 72 प्रति क्विंटल अधिक है। सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला ऊना के किसानों से आग्रह किया गया है कि वे अपनी धान की फसल निर्धारित खरीद केंद्रों के माध्यम से बेचें।

राजीव शर्मा ने किसानों से अपील की है कि वे समय रहते ऑनलाइन पंजीकरण करवाकर अपनी सुविधा के अनुसार टोकन बुक करें, ताकि धान की खरीद प्रक्रिया सुचारू एवं व्यवस्थित ढंग से पूरी की जा सके। ऑनलाइन व्यवस्था से किसानों को खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता, सुविधा और समय की बचत का लाभ मिलेगा। इसके अलावा धान खरीद एवं ऑनलाइन पंजीकरण से संबंधित किसी भी प्रकार की अतिरिक्त जानकारी के लिए किसान जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, ऊना के कार्यालय के दूरभाष नंबर 01975-226016 अथवा क्षेत्रीय प्रबंधक, हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम सीमित, हमीरपुर के दूरभाष नंबर 01972-223922 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी के दावों का किया खंडन

शिमला: लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने एक संयुक्त...

ऊना में अब सुबह 9 से शाम 3 बजे तक लगेंगे स्कूल

गर्मी के मद्देनजर बदला गया स्कूल समय अब हुआ...

दिसंबर तक तैयार होगा पंजावर का हिमकोफेड कार्यालय एवं प्रशिक्षण केंद्र

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ (हिमकोफेड)...

लड़ाई हमने लड़ी, तो श्रेय भी हमारा, किशाऊ समझौते पर बोले CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने किशाऊ बहुउद्देशीय...

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी के दावों का किया खंडन

शिमला: लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने एक संयुक्त प्रेस वक्तव्य में किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना को लेकर सांसद अनुराग...

ऊना में अब सुबह 9 से शाम 3 बजे तक लगेंगे स्कूल

गर्मी के मद्देनजर बदला गया स्कूल समय अब हुआ सामान्य, 18 सितंबर से व्यवस्था लागू ऊना,सुशील पंडित: ऊना जिले में...

दिसंबर तक तैयार होगा पंजावर का हिमकोफेड कार्यालय एवं प्रशिक्षण केंद्र

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ (हिमकोफेड) के चेयरमैन विक्रम शर्मा डिक्की ने वीरवार को हरोली विधानसभा...

लड़ाई हमने लड़ी, तो श्रेय भी हमारा, किशाऊ समझौते पर बोले CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना समझौते को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए...