AdvertisementPunjab Government
UnaNUJI के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश थपलियाल ऊना पहुंचे, पत्रकारों ने किया स्वागत,...

NUJI के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश थपलियाल ऊना पहुंचे, पत्रकारों ने किया स्वागत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पत्रकारों के हितों, बदलते दौर की पत्रकारिता और संगठन की मजबूती पर दिया जोर

ऊना (सुशील पंडित): हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट की प्रस्तावित पत्रकार कार्यशाला को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश थपलियाल शुक्रवार सुबह वंदे भारत एक्सप्रेस से दिल्ली से ऊना पहुंचे। सुबह 10:50 बजे ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर उपस्थित पत्रकार साथियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने कार्यशाला स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश थपलियाल ने कहा कि पत्रकारों के हितों से जुड़े विषयों पर चर्चा करने और नए पत्रकारों को पत्रकारिता की जिम्मेदारियों से अवगत कराने के लिए जिला और प्रदेश स्तर पर नियमित रूप से कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का स्वरूप तेजी से बदल रहा है और नए दौर में पत्रकारों को अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए काम करना होगा। पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित या प्रसारित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति जवाबदेही और विश्वसनीयता बनाए रखना भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि पत्रकारों की पहचान और उनकी जिम्मेदारियों को लेकर भी गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है। वरिष्ठ और स्थापित पत्रकारों को ऐसा वातावरण बनाने में भूमिका निभानी चाहिए, जिससे पत्रकारिता का मान-सम्मान बना रहे और समाज के प्रति उसकी जिम्मेदारी और अधिक मजबूत हो। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय लोगों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए राकेश थपलियाल ने कहा कि किसी भी संगठन की असली ताकत उसके सदस्य होते हैं। संगठन को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक पत्रकारों को साथ जोड़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि संगठन की आर्थिक स्थिति के साथ-साथ सदस्य संख्या बढ़ाने पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। राज्य और जिला स्तर पर संगठन जितना मजबूत होगा, राष्ट्रीय स्तर पर भी उसकी ताकत उतनी ही बढ़ेगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यशाला को लेकर पत्रकारों में दिख रहे उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में पत्रकारों की उपस्थिति से पता चलता है कि क्षेत्र में संगठन सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। ऐसी कार्यशालाएं पत्रकारों को आपस में विचार साझा करने, नई चुनौतियों को समझने और अपने पेशेवर कौशल को बेहतर बनाने का अवसर प्रदान करती हैं।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला ऊना के पदाधिकारी पंकज कतना, जिला अध्यक्ष भूषण धीमान, जिला महामंत्री स्पर्श शर्मा, ऊना मंडल संयोजक जीवन शर्मा, ऊना मंडल अध्यक्ष रंजीत राणा, ध्रुव गर्ग, परवीन बिट्टा, साजन संगर, पंकज कुमार, अंब मंडल अध्यक्ष कपिल सूद, विवेक शर्मा, कोमल, शिवानी ठाकुर, बविता जसवाल, चेतना देवी, रिया देवी, सिमरन देवी, मेहर, सोहित और किशोरी लाल बैंस सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

तिरंगा यात्रा से ठीक पहले CJP चीफ अभिजीत दीपके पुलिस ने हिरासत में…

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत...

लक्ष्य हासिल करने के लिए मैदान में उतरना जरूरी : Rao Narbir Singh

चंडीगढ़: हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर...

Jalandhar News: गरमाई सियासत, 11 ब्लॉक अध्यक्षों में से 10 ने दिया इस्तीफा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कैंट हलके में सियासत गरमा गई। बीते...

जालंधर की विशाल तीर्थयात्रा में शामिल होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 18 अक्टूबर,...

तिरंगा यात्रा से ठीक पहले CJP चीफ अभिजीत दीपके पुलिस ने हिरासत में…

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है....

लक्ष्य हासिल करने के लिए मैदान में उतरना जरूरी : Rao Narbir Singh

चंडीगढ़: हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि जीवन में निर्धारित लक्ष्यों को हासिल...

Jalandhar News: गरमाई सियासत, 11 ब्लॉक अध्यक्षों में से 10 ने दिया इस्तीफा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कैंट हलके में सियासत गरमा गई। बीते दिन आप पार्टी की ओर से दीपक बाली को हलका...

जालंधर की विशाल तीर्थयात्रा में शामिल होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 18 अक्टूबर, 2026 को भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में जालंधर...