.
Unaसांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने किया "मैं भी स्वदेशी समर्थक" महाअभियान की...

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने किया “मैं भी स्वदेशी समर्थक” महाअभियान की डिजिटल शुरुआत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने आज जिला ऊना के संतोषगढ़ में स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रव्यापी “मैं भी स्वदेशी समर्थक” महाअभियान की डिजिटल शुरुआत की। सांसद ने अपने मोबाइल फोन के माध्यम से अभियान से जुड़कर जिला ऊना में इस अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया।

इस अवसर पर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि स्वदेशी, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव है। भारतीय उत्पादों, स्थानीय उद्यमों, एमएसएमई, स्टार्टअप्स, कारीगरों एवं लघु उद्योगों को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान से जुड़ने और स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर देश की आर्थिक आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने का आह्वान किया।

स्वदेशी जागरण मंच के जिला प्रशिक्षक सत्य देव शर्मा सहोड़ ने बताया कि जिला ऊना में इस अभियान के अंतर्गत एक लाख से अधिक स्वदेशी समर्थक बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिले के गांवों, कस्बों, शिक्षण संस्थानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के माध्यम से व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कोई भी नागरिक घर बैठे mysba.co.in वेबसाइट पर जाकर “मैं भी स्वदेशी समर्थक” अभियान का ऑनलाइन डिजिटल फॉर्म भर सकता है। आवश्यक जानकारी दर्ज करने के बाद प्रतिभागी को तत्काल एक डिजिटल स्वदेशी समर्थक प्रमाण-पत्र प्राप्त होगा, जिसे वह अपने सोशल मीडिया मंचों पर साझा कर स्वदेशी के संदेश को जन-जन तक पहुंचा सकता है।

उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल सदस्यता अभियान नहीं, बल्कि स्वदेशी, स्वावलंबन और आत्मनिर्भर भारत के विचार को जन-आंदोलन बनाने का एक सशक्त प्रयास है, जिसमें प्रत्येक नागरिक अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकता है। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के जिला प्रचार प्रमुख पंकज सहोड़, युवा आयाम प्रमुख अभिनीत चड्ढा तथा नगर संयोजक डॉ. सुमित कुमार शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: कैंटर से 80 किलोग्राम चूरा-पोस्त बरामद, 1 व्यक्ति काबू, देखें वीडियो

मोगा: पुलिस टीम ने चूरा पोस्त की तस्करी के...

Punjab News: गुरसिमरन सिंह मंड पर जानलेवा हमला, ईंट-पत्थरों से तोड़ी गाड़ी, देखें वीडियो

लुधियाना: अंबाला में पंजाब कांग्रेस नेता और इंटरनेशनल एंटी...

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने IIT Delhi के शैक्षणिक भ्रमण पर गए विद्यार्थियों से संवाद किया

शिमला: तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने आज आईआईटी...

स्वतंत्रता संग्राम की स्मृतियां होंगी ताजा, 9 से 17 अगस्त तक होंगे खास कार्यक्रम

चंडीगढ़: हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर...

Punjab News: कैंटर से 80 किलोग्राम चूरा-पोस्त बरामद, 1 व्यक्ति काबू, देखें वीडियो

मोगा: पुलिस टीम ने चूरा पोस्त की तस्करी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गुप्त...

Punjab News: गुरसिमरन सिंह मंड पर जानलेवा हमला, ईंट-पत्थरों से तोड़ी गाड़ी, देखें वीडियो

लुधियाना: अंबाला में पंजाब कांग्रेस नेता और इंटरनेशनल एंटी खालिस्तानी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष गुरसिमरन सिंह मंड पर हमला...

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने IIT Delhi के शैक्षणिक भ्रमण पर गए विद्यार्थियों से संवाद किया

शिमला: तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने आज आईआईटी दिल्ली के शैक्षणिक भ्रमण पर गए हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों...

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज का आया बयान, बोले – ‘यूनियन से बात जारी’

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने हरियाणा में बिजली यूनियन की 11 से 13...