.
JalandharJalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा की शुक्राना यात्रा में भाना गैंग और फतेह गैंग के कुछ सदस्य इकट्ठे हुए। दोनों आमने-सामने हुए तो पहले बहस बाजी, फिर ईंट पत्थर चले। वहीं, मामले को एसीपी अशोक मीना का बयान सामने आया है। इस दौरान मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम CCTV कैमरे खंगालने में जुट गई है। जल्द आरोपियों को पुलिस हिरासत में ले लिया जाएगा। फिलहाल तीन टीमें आरोपियों की पहचान में सीसीटीवी खंगालने में जुट गई हैं।

ये था पूरा मामला
श्री देवी तालाब मंदिर से रविवार को मेयर विनीत धीर और नितिन कोहली की ओर से शुकराना यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में समर्थक और श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल के बीच यात्रा शुरू हुई, लेकिन कुछ ही देर बाद स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई।

यात्रा के दौरान दो गुटों में हुआ विवाद
शुकराना यात्रा के दौरान शामिल दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद मंदिर परिसर में धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जो बाद में झड़प में बदल गई। कई श्रद्धालुओं की घायल होने की भी सूचना है।

मंदिर परिसर में चले ईंट-पत्थर, मची अफरा-तफरी
विवाद इतना बढ़ गया कि मंदिर परिसर में ईंट-पत्थर चलने लगे। अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद श्रद्धालुओं में डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। कुछ देर तक पूरे मंदिर परिसर में तनाव का माहौल बना रहा।

हाल ही में NORTH का इंचार्ज बनाए गए हैं विनीत धीर
बता दें कि मेयर विनीत धीर को कुछ दिन पहले ही NORTH का इंचार्ज बनाया गया था। इसी जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने समर्थकों के साथ शुकराना यात्रा का आयोजन किया था। यात्रा को लेकर पहले से ही तैयारियां की गई थीं और बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल हुए थे।

सोशल मीडिया पर जताई जा रही थी नाराज़गी
विनीत धीर को NORTH का इंचार्ज बनाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने नाराज़गी भी जताई थी। शुरुआती चर्चाओं के अनुसार, इसी नाराज़गी को लेकर यात्रा के दौरान विरोध की स्थिति बनी हो सकती है। हालांकि, ईंट-पत्थर चलने की असली वजह की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, 2 गंभीर घायल, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के डेरा बाबा नानक में एक दर्दनाक...

Haryana News: नशा तस्करी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने और ड्रग्स...

हरियाणा में शुरू होगी डिजिटल उर्वरक बिक्री प्रणाली

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राज्य में सब्सिडी वाले उर्वरकों...

Punjab News: स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, 2 गंभीर घायल, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के डेरा बाबा नानक में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल के बीच...

Haryana News: नशा तस्करी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने और ड्रग्स सप्लाई की पूरी चेन को तोड़ने के लिए पंचकूला पुलिस...

ऊना पुलिस की अवैध खनन पर कार्रवाई, चार वाहनों के चालान कर वसूला 20 हजार जुर्माना

ऊना : जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सख्त कार्रवाई करते...

Punjab News: युवा पीढ़ी को गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाओं से जोड़ना समय की ज़रूरत है: डॉ. हरजोत, देखें वीडियो

मोगाः पवित्र चरणों की धूल वाले कलश की शोभा यात्रा के दौरान हरजोत कमल ने कहा कि धन-धन श्री...