.
Baddiमधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव मनाया। वन महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि दून के विधायक राम कुमार चौधरी रहे। उन्होंने आवंले का  पौधा लगा कर इस अभियान की शुरूआत की। इस मौके पर  हरड़, बेहड़ा, तुनी, आवंला, कचनार व अर्जुन के 7 सौ पौधे लगाए गए। यह पौधे स्कूल परिसर, जोहड़ व ऊपरला मधाला में लगाए गए। इस मौके पर विधायक ने 20  लाख की लागत से तैयार की गई पांच सौ मीटर लिंक रौड व 8 लाख की लागत से बनी पुलिया का भी उद्घाटन किया।

इस मौके पर विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि मधाला पंचायत में तीन साल के भीतर 2 करोड़ के  के विकास कार्य किए है।  उन्होंने लोगों की मांग पर एक ट्यूबवैल लगाने की घोषणा की जिसे एक माह के भीतर चालू कर दिया  जाएगा। पेयजल स्कीम को एक माह के भीतर चालू करने का आश्वासन दिया। इस योजना का 50 फीसदी से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। सीएसआर के तहत स्कूल में एक परीक्षा भवन बनाने भी उन्होंने स्वीकृति दी है। बरोटीवाला- कालूझिंडा सड़क की रिपेयर का कार्य जल्द पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दून के मैदानी व पहाड़ी क्षेत्र में समान विकास किया है। वह हर पंचायत में राजनीति सेऊपर उठ कर विकास कार्य करा रहे है। दून क्षेत्र की हर पंचायत  को हरा भरा करने के लिए वन विभाग को पेड़ लगाने को कहा गया है।  इस मौके पर उनके साथ ब्लाक अध्यक्ष कुलतार ठाकुर, अच्छरपाल कौशल,  मनीष मेहता, पंचायत प्रधान मीनाक्षी मेहता, नरेश सुमन, बांकाराम, सरोज देवी, पूर्व प्रधान विजय मेहता,  पूर्व उपप्रधान  भाग चंद, गुरुबख्श खन्ना,  बलजीत गोल्डी, रामजी दास, पूर्व उपप्रधान हितेंद्र सोनू,  कश्मीरी लाल, हरभजन मेहता, प्रेम मेहता, जीत राम, हाकम, हंस राज, सुच्चा सिंह, मलूक मोहम्मद समेत वन विबाग से डीएफओ  राज कुमार, एसीएफ  विजय सिंह, आरओ सोमनाथ, कुलतार नेगी,सतीश कुमार, रविकांत, सुभाष, रमन, विजय,अजय सुनील उपस्थित रहे।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: कार ने 4 कांवड़ियों को कुचला, 3 की मौके पर मौत, एक गंभीर

मंडी गोबिंदगढ़ः फतेहगढ़ साहिब में तेज रफ्तार कार ने...

Punjab News: ससुराल बच्चा लेने पहुंची पत्नी से की मारपीट, गाड़ी में लगाई आग, देखें वीडियो

फिरोजपुरः गुरुहरसहाय कस्बे के गुद्दार पंज ग्रेन गांव में...

आज का राशिफल, 9 अगस्त, 2026

नई दिल्लीः 9 अगस्त को चंद्रमा और मंगल के...

Punjab News: जगतार सिंह हवारा की पैरोल को लेकर CM भगवंत मान ने राज्यपाल को लिखा पत्र

चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जगतार सिंह हवारा...

Punjab News: कार ने 4 कांवड़ियों को कुचला, 3 की मौके पर मौत, एक गंभीर

मंडी गोबिंदगढ़ः फतेहगढ़ साहिब में तेज रफ्तार कार ने 4 कांवड़ियों को कुचल देने का मामला सामने आया है।...

Punjab News: ससुराल बच्चा लेने पहुंची पत्नी से की मारपीट, गाड़ी में लगाई आग, देखें वीडियो

फिरोजपुरः गुरुहरसहाय कस्बे के गुद्दार पंज ग्रेन गांव में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक मामला सामने आया...

हिमांशी खुराना हत्याकांड में पार्टनर अब्दुल गफूरी गिरफ्तार, फर्स्ट-डिग्री मर्डर का आरोप

टोरंटोः कनाडा के टोरंटो में (30) हिमांशी खुराना की हत्या के मामले में पुलिस ने सात महीने बाद उसके...

आज का राशिफल, 9 अगस्त, 2026

नई दिल्लीः 9 अगस्त को चंद्रमा और मंगल के संयोग से लक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है, जिसे...