.
Unaउपमुख्यमंत्री ने हरोली में प्रदेश के पहले ई-बस डिपो का किया लोकार्पण

उपमुख्यमंत्री ने हरोली में प्रदेश के पहले ई-बस डिपो का किया लोकार्पण

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को मिलीं 115 इलेक्ट्रिक बसें, ऊना के पुराने बस अड्डे पर बनेगा सिटी सेंटर : मुकेश अग्निहोत्री

ऊना,सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली में हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रदेश के पहले ई-बस डिपो का लोकार्पण तथा एचआरटीसी के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने ई-चार्जिंग स्टेशन का शुभारंभ  करने के साथ चार नई बस सेवाओं को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा हरोली–श्री चिंतपूर्णी बस सेवा शुरू करने की घोषणा की।

इस अवसर पर हरोली बस अड्डा परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शामिल की जा रही 297 इलेक्ट्रिक बसों में से 115 इलेक्ट्रिक बसें हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को मिली हैं। उन्होंने बताया कि हरोली स्थित प्रदेश के पहले ई-बस डिपो से 20 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा, जबकि पूरे ऊना जिले में 50 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय परिवहन व्यवस्था और कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलेगी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि महज दो वर्षों में आधुनिक बस अड्डे के निर्माण के बाद आज हरोली को क्षेत्रीय कार्यालय एवं प्रदेश के पहले ई-बस डिपो के रूप में एक और महत्वपूर्ण सौगात मिली है। इसके साथ ही क्षेत्रवासियों का लंबे समय से संजोया गया ई-बस डिपो का सपना भी साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि आधुनिक परिवहन सुविधाओं के विस्तार के साथ हरोली प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभर रहा है।

कांगड़ा में भी बनेगा ई-बस डिपो

मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि ठियोग, नाहन और नादौन में भी ई-बस डिपो स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा के आग्रह पर कांगड़ा में भी ई-बस डिपो स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सोमवार को ऊना से भी इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब प्रदेश का पहला ई-बस डिपो भी हरोली में बन गया है। विरोधी भी सोच रहे होंगे कि यह कैसे हो गया। जिन्हें विकास से परहेज़ है उनको हर अच्छे काम से पीड़ा होती है।

अंब बस अड्डा एक वर्ष में बनेगा, चिंतपूर्णी मंदिर का होगा जीर्णोद्धार

चिंतपूर्णी विधानसभा के विधायक सुदर्शन बबलू की मांग पर उन्होंने घोषणा की कि अंब बस अड्डे का निर्माण एक वर्ष के भीतर पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लगभग 250 करोड़ रुपये की लागत से माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य शीघ्र आरंभ किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश तथा प्रदेश से बाहर रहने वाले माता के श्रद्धालुओं से इस पुनीत कार्य में उदारतापूर्वक योगदान देने का आह्वान किया, ताकि इस परियोजना को और अधिक भव्य स्वरूप दिया जा सके।

बल्क ड्रग पार्क को 1000 करोड़, ऊना के पुराने बस अड्डे पर बनेगा सिटी सेंटर

उन्होंने कहा कि हरोली में विकसित किए जा रहे बल्क ड्रग पार्क के लिए प्रदेश सरकार 1000 करोड़ रुपये उपलब्ध कराएगी। उन्होंने घोषणा की कि ऊना के पुराने बस अड्डे को आधुनिक सिटी सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिले में एक टायर रिट्रेडिंग प्लांट भी स्थापित किया जाएगा।

अंतिम सांस तक हरोली की सेवा करता रहूंगा

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें किसी व्यक्तिगत उपलब्धि की आकांक्षा नहीं है। वे अंतिम सांस तक हरोली की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हरोली का प्रत्येक व्यक्ति, चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा हो, उनके लिए समान महत्व रखता है और क्षेत्र का समग्र विकास ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस अवसर पर चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन बबलू ने हरोली में प्रदेश के पहले ई-बस डिपो एवं क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना को क्षेत्र के साथ-साथ पूरे प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने अंब बस अड्डे और माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री  का आभार व्यक्त किया।

एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने प्रदेश के पहले ई-बस डिपो के लोकार्पण को ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे आधुनिक एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था को नई गति मिलेगी। उन्होंने कांगड़ा में ई-बस डिपो स्थापित करने की घोषणा के लिए उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर डेरा बाबा सोमनाथ के महंत बाबा शिवनाथ, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणजीत सिंह राणा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देशराज गौतम, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संदीप अग्निहोत्री, जिला परिषद सदस्य केवल सिंह औजला, सुलिंदर पाल कौर एवं ज्योति बाला, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन ठाकुर, एसटीए सदस्य अशोक ठाकुर, सतीश बिट्टू, विनोद बिट्टू, सुभद्रा चौधरी, मधु धीमान, रमन कुमारी, उर्मिला देवी, सुनीता बग्गा, यशपाल जस्सा, मेहताब ठाकुर सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी, डीसी ऊना जतिन लाल, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, डीएसपी मोहन रावत, एचआरटीसी के मुख्य महाप्रबंधक पंकज सिंघल, महाप्रबंधक पवन महाजन, डीएम राजकुमार पाठक सहित बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि, एचआरटीसी के अधिकारी तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, 2 गंभीर घायल, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के डेरा बाबा नानक में एक दर्दनाक...

Haryana News: नशा तस्करी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने और ड्रग्स...

हरियाणा में शुरू होगी डिजिटल उर्वरक बिक्री प्रणाली

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राज्य में सब्सिडी वाले उर्वरकों...

Punjab News: स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, 2 गंभीर घायल, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के डेरा बाबा नानक में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल के बीच...

Haryana News: नशा तस्करी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने और ड्रग्स सप्लाई की पूरी चेन को तोड़ने के लिए पंचकूला पुलिस...

ऊना पुलिस की अवैध खनन पर कार्रवाई, चार वाहनों के चालान कर वसूला 20 हजार जुर्माना

ऊना : जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सख्त कार्रवाई करते...

Punjab News: युवा पीढ़ी को गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाओं से जोड़ना समय की ज़रूरत है: डॉ. हरजोत, देखें वीडियो

मोगाः पवित्र चरणों की धूल वाले कलश की शोभा यात्रा के दौरान हरजोत कमल ने कहा कि धन-धन श्री...