Unaसंत रविदास जी का जीवन दर्शन सर्वसमाज के लिए मार्गदर्शक: अनुराग सिंह...

संत रविदास जी का जीवन दर्शन सर्वसमाज के लिए मार्गदर्शक: अनुराग सिंह ठाकुर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी के विशेष अभियान के तहत संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जन्मस्थली काशी (वाराणसी) से प्रारंभ हुई पवित्र कलश यात्रा रविवार सुबह संतोषगढ़ स्थित गुरु रविदास मंदिर पहुंची। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पूरा वातावरण गुरु रविदास जी के जयकारों और भक्ति गीतों से भक्तिमय बना रहा।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व विधायक बलबीर चौधरी, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो तथा भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम मिन्हास सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अभियान के तहत गुरु रविदास जी की जन्मस्थली काशी से पवित्र मिट्टी और जल देश के विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों तक पहुंचाया जा रहा है।

इसका उद्देश्य संत रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों से एकत्रित पवित्र मिट्टी और जल का उपयोग गुरु रविदास जी से जुड़े भव्य स्मारकों, भवनों और विकास परियोजनाओं में किए जाने की भी योजना है। साथ ही यात्रा के माध्यम से लोगों को अपनी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन और उनकी शिक्षाएं पूरे समाज के लिए मार्गदर्शक हैं।

उन्होंने अपने जीवन से ऊंच-नीच, छुआछूत और भेदभाव के विरुद्ध समाज को जागरूक किया तथा समरसता और समानता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि काशी से आई यह कलश यात्रा केवल पवित्र मिट्टी और जल का प्रवाह नहीं, बल्कि पूरे देश को एकता और समानता के सूत्र में जोड़ने का एक पवित्र प्रयास है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संत रविदास जी के सपनों का ऐसा भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान, समान अवसर और न्याय मिले। उन्होंने कहा कि इस कलश यात्रा के माध्यम से गुरु रविदास जी के विचारों और आदर्शों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी उनके बताए मार्ग पर चलकर समरस और सशक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दे सकें।

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने अपने जीवन से समाज को समानता, समरसता, सेवा और मानवता का ऐसा संदेश दिया जो आज भी हम सभी के लिए प्रासंगिक है। रविदास जी ने  जाति, ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर हर व्यक्ति को सम्मान और समान अवसर मिले  ऐसे समाज के निर्माण के लिए कार्यरत रहे।

भाजपा के लिए संत रविदास जी के विचार और उनका सम्मान केवल शब्द नहीं, बल्कि समाज के व्यापक हित में आगे बढ़ाने का संकल्प है। संत रविदास जी के विचारों में समरस समाज का सपना था। भाजपा सरकार उसी विरासत को सम्मान देते हुए समानता, सद्भाव और सामाजिक न्याय के संकल्प को आगे बढ़ा रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...