.
Unaआईआईआईटी ऊना में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान, लगभग 200...

आईआईआईटी ऊना में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान, लगभग 200 युवाओं ने लिया संकल्प

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) ऊना में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत माननीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के संबोधन की लाइव स्क्रीनिंग आयोजित की गई। माय भारत ऊना तथा आईआईआईटी ऊना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में आईआईआईटी ऊना सहित जिला ऊना के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना तथा विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने में उनकी भूमिका को मजबूत बनाना था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत का निर्माण तभी संभव है जब देश का युवा तन और मन दोनों से स्वस्थ हो। उन्होंने 100 सप्ताह के नशा मुक्त भारत अभियान का उल्लेख करते हुए शैक्षणिक, सामाजिक और आध्यात्मिक संस्थानों से इस जनआंदोलन का हिस्सा बनने का आह्वान किया।

नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभाव, साथियों के दबाव (पीयर प्रेशर) और सही जीवन-निर्णय लेने के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति ने उपस्थित युवाओं को नशे से दूर रहने तथा जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। प्रतिभागियों को माय भारत की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी भी दी गई। इसके बाद सभी विद्यार्थियों ने नशा मुक्त जीवन अपनाने तथा स्वस्थ, व्यसन-मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की शपथ ली।

निदेशक प्रो. मनीष गौर के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन

कार्यक्रम का आयोजन आईआईआईटी ऊना के निदेशक प्रो. मनीष गौर के मार्गदर्शन में किया गया। संस्थान की ओर से निशा और डॉ. सोनू ने फैकल्टी समन्वयक के रूप में कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार ने की। उन्होंने प्रतिभागियों को अभियान की रूपरेखा और उद्देश्यों से अवगत कराया तथा अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

स्वयंसेवकों की रही अहम भूमिका

कार्यक्रम के सफल आयोजन में आईआईआईटी ऊनामाय भारत ऊना और माय भारत वालंटियर्स की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसमें आकाश भारद्वाज, अंकुश, अंकिता, आरुषि, नंदिनी सहित अन्य स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। आईआईआईटी ऊना ने नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता के माध्यम से सामाजिक उत्तरदायित्व, युवा जागरूकता तथा स्वस्थ और विकसित भारत के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर सुदृढ़ किया।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: जगतार सिंह हवारा की पैरोल को लेकर CM भगवंत मान ने राज्यपाल को लिखा पत्र

चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जगतार सिंह हवारा...

Jalandhar News: ‘बटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए LPU पहुंचे Sunny Deol-Preity Zinta, देखें वीडियो

जालंधर: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल शनिवार को अभिनेत्री प्रीति...

राज्यपाल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से भेंट की

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज नई दिल्ली में...

ऊना में अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, दो वाहनों के चालान

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ...

पीर निगाह मंदिर को लेकर सियासी संग्राम तेज

ऊना,सुशील पंडित: पीर निगाह मंदिर के संचालन और सरकारीकरण को...

Punjab News: जगतार सिंह हवारा की पैरोल को लेकर CM भगवंत मान ने राज्यपाल को लिखा पत्र

चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जगतार सिंह हवारा की पैरोल को लेकर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया...

Jalandhar News: ‘बटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए LPU पहुंचे Sunny Deol-Preity Zinta, देखें वीडियो

जालंधर: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल शनिवार को अभिनेत्री प्रीति जिंटा और बेटे करण देओल के साथ जालंधर पहुंचे। स्वतंत्रा...

राज्यपाल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से भेंट की

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से...

ऊना में अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, दो वाहनों के चालान

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए 7 अगस्त 2026 को दो वाहनों...