Girl in a jacket
HomeNationalMercedes ने 6 श्रमिकों को कुचला, 4 की मौत

Mercedes ने 6 श्रमिकों को कुचला, 4 की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

देहरादूनः एक तेज रफ्तार कार द्वारा सड़क किनारे पैदल चल रहे 6 श्रमिकों को कुचलने का मामला सामने आया है। हादसे में 4 श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि मर्सडीज कार चंडीगढ़ नंबर की थी, जिसमें 5 लोग सवार थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे साईं मंदिर के पास उत्तरांचल अस्पताल के सामने की बताई जा रही है।

मसूरी की ओर से आ रही तेज रफ्तार काले रंग की मर्सिडीज कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ की ओर बढ़ी और श्रमिकों को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे कई फीट दूर जा गिरे। इसके बाद कार पास में खड़ी एक स्कूटी से टकरा गई, जिससे स्कूटी सवार दो व्यक्ति भी घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने 4 श्रमिकों को मृत घोषित कर दिया और 2 घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा करने वाली कार चंडीगढ़ नंबर की थी। पुलिस के मुताबिक शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर नाकेबंदी कर वाहन चेकिंग की जा रही है। साथ ही चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली जा रही है, जिससे आरोपी की पहचान की जा सके।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -