चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों के विभागों और जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। जारी आदेशों के तहत विभिन्न विभागों में नए प्रभार सौंपे गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियों से मुक्त किया गया है।



इसके तहत IAS मनवेश सिंह सिद्धू को प्रशासनिक सचिव, राजस्व एवं पुनर्वास विभाग नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें कमिश्नर, रूपनगर डिवीजन, रूपनगर तथा मैनेजिंग डायरेक्टर, पंजाब इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इसके साथ ही उन्हें पहले दिए गए कुछ अतिरिक्त प्रभारों से मुक्त कर दिया गया है। वहीं, IAS मनरेश सिंह सिद्धू को प्रशासनिक सचिव, श्रम विभाग नियुक्त किया गया है। वह इसके साथ सचिव, राजस्व एवं पुनर्वास विभाग, कमिश्नर, रूपनगर डिवीजन तथा मैनेजिंग डायरेक्टर, पंजाब इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
IAS गिरीश दयालन को रजिस्ट्रार, कोऑपरेटिव सोसाइटीज, पंजाब नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें मैनेजिंग डायरेक्टर, द पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, मैनेजिंग डायरेक्टर, पंजाब इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड, मैनेजिंग डायरेक्टर, मार्कफेड तथा स्पेशल सेक्रेटरी, जेल विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। IAS संयम अग्रवाल को स्पेशल सेक्रेटरी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के पद पर बनाए रखा गया है। वह चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, स्टेट हेल्थ एजेंसी, पंजाब, नोडल ऑफिसर, एंटी-ड्रग कैंपेन के साथ-साथ अब रजिस्ट्रार, कोऑपरेटिव सोसाइटीज, पंजाब और मैनेजिंग डायरेक्टर, द पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
IAS देश एस. सारंगल, जो पहले विशेष सचिव, सुशासन एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, निदेशक, सुशासन एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पंजाब ई-सर्विसेज सोसाइटी के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें अब मैनेजिंग डायरेक्टर, एमआरसीईडी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। IAS विशेष सारंगल जो विशेष सचिव, सुशासन एवं सूचना प्रौद्योगिकी, निदेशक, सुशासन एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पंजाब राज्य ई-गवर्नेंस सोसाइटी के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें अब मैनेजिंग डायरेक्टर, मार्कफेड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
IAS साक्षी साहनी को विशेष सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, पंजाब के पदों के साथ-साथ मुख्य प्रशासक, पंजाब शहरी नियोजन एवं विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। IAS प्रीति यादव जो वर्तमान में विशेष सचिव, रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विभाग के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें अब विशेष सचिव, व्यय (वित्त विभाग) का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
