HomeNationalपाकिस्तान के गृहमंत्री पहुंचे Tehran, Shehbaaz Munir ने भेजा खास संदेश, ईरान...

पाकिस्तान के गृहमंत्री पहुंचे Tehran, Shehbaaz Munir ने भेजा खास संदेश, ईरान लगातार दाग रहा मिसाईलें

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी एक बार फिर तेहरान की यात्रा पर पहुंच चुके हैं। नकवी पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और पीएम शहबाज शरीफ का संदेश पहुंचाने के लिए ईरान पहुंच चुके हैं। पाकिस्तान की टॉप लीडरशिप में से एक माने जाने वाले नकवी की ये ईरान की तीसरी यात्रा है जबसे ईरान अमेरिका जंग शुरु हुई है।

ईरान की न्यूज एजेंसी ने बताया कि मोहसिन नकवी पाकिस्तान के सेना प्रमुख और प्रधानमंत्री की ओर से मोजत्वा खामेनेई को एक विशेष पत्र सौंपने के लिए तेहरान पहुंच गए हैं। नकवी ने कहा कि – मैं पाकिस्तान के सेना प्रमुख और प्रधानमंत्री की ओर से मोज्तबा खामेनेई के लिए विशेष पत्र लेकर ईरान आया हूं। खबरों के अनुसार, इस दौरान मोहसिन नकवी की ईरान की लीडरशिप के साथ मीटिंग भी होनी है।

मोहसिन नकवी का ये ईरान दौरा ऐसे समय में भी हो रहा है। जब अमेरिका और मुस्लिम देश के बीच बातचीत नाजुक मोड़ पर है। ट्रंप लगातार ईरान की लीडरशिप को धमकी दे रहे हैं। साथ ही इनरिच्ड यूरेनियम को ईरान से बाहर निकालने की शर्त रख चुके हैं। इसके अलावा अमेरिका के अंदर ही पाकिस्तान की मध्यस्थता पर सवाल उठ रहे हैं।

पाकिस्तान लगातार ईरान और अमेरिका की लीडरशिप के संपर्क में बना हुआ है। आसिम मुनीर और शहबाज शरीफ लगातार डोनाल्ड ट्रंप, मार्को रुबियो और जेडी वेंस के साथ संपर्क में है। इसके अलावा ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान और अराघची से भी लगाचार बातचीत हो रही है।

पाकिस्तान लगातार ईरान और अमेरिका की लीडरशिप के संपर्क में बना हुआ है। आसिम मुनीर और शहबाज शरीफ लगातार डोनाल्ड ट्रंप, मार्को रुबियो और जेडी वेंस के साथ संपर्क में हैं। इसके अलावा ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान और अराघची से भी लगातार बातचीत हो रही है लेकिन अब तक इस पर कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया है। ऐसे में पाकिस्तान दोनों देशों के बीच मध्यस्थता करने में फेल होता हुआ है।

ईरान लगातार दाग रहा खाड़ी देशों पर मिसाइलें

मोहसिन नकवी ऐसे समय में तेहरान पहुंचे हैं जब ईरान लगातार यूएई, कतर, बहरीन जैसे देशों पर मिसाइलें दाग रहा है। होर्मुज स्ट्रेट अभी भी पूरी तरह बंद है जिसका असर दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है हालांकि राहत की बात ये है कि अस्थायी रुप से हुआ आठ अप्रैल का संघर्षविराम नाजुक ही सही लेकिन लागू है।

 

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -