HomeNationalसोनम रघुवंशी जैसा कांड! मंगेतर को बहला-फुसलाकर लोहागढ़ किले पर ले गई...

सोनम रघुवंशी जैसा कांड! मंगेतर को बहला-फुसलाकर लोहागढ़ किले पर ले गई सिया, धक्का देकर मार डाला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पुणेः देश भर में चर्चा का विषय रहा सोनम रघुवंशी जैसा एक और मामला सामने आया है। जहां, जहां प्रसिद्ध लोहागढ़ किले में एक युवती ने अपने दोस्त के साथ मिलकर साजिश रची और अपने मंगेतर को किले से नीचे धकेल कर मौत के घाट उतार दिया।

दरअसल मामले की शुरुआती में इसे एक हादसा बताया गया, लेकिन पुलिस टीम ने जब इस पूरे मामले की गहनता से जांच की तो पूरा अलग ही निकला। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मंगेतर और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस टीम ने मामले संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआती जांच के दौरान मंगेतर ने अपने बय़ान कई बार बदले। ऐसे में अधिकारियों को शक हुआ कि वह कुछ महत्वपूर्ण जानकारी छिपा रही है। इसी शक के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने पूरे मामले का खुलासा किया है।

ये था पूरा मामला
ये घटना 18 जून 2026 की है। केतन अग्रवाल और सिया गोयल नाम के एक ‘वुड-बी कपल’ (मंगेतर), जिनकी सगाई फरवरी 2026 में हुई थी, लोनावला के पास स्थित लोहगढ़ किले में घूमने आए थे।

तकरीबन सुबह 10:30 से 11:00 बजे के बीच सिया गोयल ने फोन कर परिजनों और पुलिस को सूचना दी कि केतन अग्रवाल का पैर फिसल गया है और वह लोहगढ़ किले से नीचे गिर गया है, जिससे उसकी मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस और परिवारिक मैंबर पहुंचे।

केतन अग्रवाल को ट्रेकिंग का काफी अनुभव था और वह अक्सर ट्रेकिंग किया करता था। ऐसे में उसका अचानक संतुलन खोकर गिरना पुलिस के गले नहीं उतरा। परिजनों का संदेह: केतन के परिवार वालों को भी इस घटना पर गहरा संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए मामले की गंभीरता से जांच की मांग की।

दोनों ने मिलकर रची हत्या की साजिश
पुलिस जांच में सामने आया कि सिया गोयल का ‘चेतन चौधरी’ नाम का एक दोस्त है। सिया की फैमिली का मार्केट यार्ड में काम है और चेतन की दुकान भी वहीं पास में ही है, जिसके चलते पिछले करीब एक साल से दोनों एक-दूसरे को जानते थे।

सिया और चेतन चौधरी ने मिलकर केतन अग्रवाल को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया था। तय साजिश के तहत वे केतन को लोहगढ़ किले पर लेकर गए और वहां उसे धक्का दे दिया, जिससे नीचे गिरने के कारण केतन की मौत हो गई।

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -