जम्मू-कश्मीरः जम्मू-कश्मीर के शोपियां में रविवार को भी सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी है। जानकारी के अनुसार जवानों ने शनिवार को लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को घेर रखा था। जानकारी के अनुसार दोनों आतंकी स्थानीय बताए जा रहे है। जो अभी भी इलाके में छिपे बैठे है।
भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा इस ऑपरेशन को अंजाम दिया जा रहा है। पूरे इलाके को सील किया हुआ है। ये जानकारी रविवार को सेना के अधिकारियों ने दी थी।
सुरक्षा बलों की तकनीकी निगरानी के दौरान शुक्रवार को इन दोनों आतंकियों की गतिविधि मीमंदर इलाके में देखी गई थी। शनिवार को जब सेना की एक टीम तलाशी लेते आगे बढ़ी तो आतंकियों ने उन पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के बाद ये मुठभेड़ में बदल गई।


