Girl in a jacket
HomeHimachalलेफ्टिनेंट अनुज वशिष्ठ का गांव सलोह पहुंचने पर स्वागत 

लेफ्टिनेंट अनुज वशिष्ठ का गांव सलोह पहुंचने पर स्वागत 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लोगों ने फूल मालाएं पहना मनाया जश्न              

ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के  हरोली क्षेत्र के गांव  सलोह घालुवाल में आज अनुज वशिष्ठ  लेफ्टिनेंट बन कर पहुंचे। गांव के लाडले बेटे को लेफ्टिनेंट ड्रेस में देख लोग खुशी से झूम उठे।इस दौरान अनुज का स्थानीय लोगों द्वारा गुलदस्ते देकर व फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया, ढोल की थाप पर जश्न मनाते लोग बेटे को घर तक लाए, बेटे को लेफ्टिनेंट बनने पर बधाईयां देने बालों का तांता लगा रहा। अनुज के पिता सुरेश कुमार व माता सुनीता नैन शिक्षक को भी सभी ने बधाईयां दी।

अनुज वशिष्ठ ने कहा कि दादा मास्टर  स्व राजा राम ने आर्मी में सेवा करने के लिए प्रेरित किया था।  जिनकी कमी आज महसूस हो रही है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा दादी, माता पिता, बहन, गुरुजनों एवं समस्त सगे संबंधियों को दिया है। अनुज की इस उपलब्धि के लिए पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -