InternationalElon Musk को पीछे छोड़ Larry Ellison बने दुनिया के सबसे अमीर...

Elon Musk को पीछे छोड़ Larry Ellison बने दुनिया के सबसे अमीर आदमी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
नई दिल्ली: अरबपतियों की लिस्ट में इस बार बड़ा बदलाव हुआ है। दुनिया पर राज करने वाले टेस्ला के सीईओ एलन मस्क अब टॉप नंबर पर नहीं रहे। उनको Oracle के सह-संस्थापक और चेयरमैन लैरी एलिसन ने पीछे छोड़ दिया है। लैरी एलिसन पहली बार दुनिया के सबसे अमीर इंसान बने हैं। ब्लूमबर्ग के बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, 10 सितंबर 2025 को एलिसन की कुल संपत्ति 101 बिलियन डॉलर के करीब पहुंच चुकी है। Bloomberg Billionairs Index में दर्ज हुई यह सबसे बड़ी एक दिन की वृद्धि है। इस बात का खुलासा ओरेकल के सीईयो सफ्रा कैटज ने किया है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने लेटेस्ट तिमाही में चार मल्टी-बिलियन डॉलर के क्लाउड कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किए हैं। इसमें ओपनएआई के साथ ऐतिहासिक तौर पर 300 बिलियन डॉलर की डील शामिल है। कंपनी को अब यह उम्मीद भी है कि इस वित्त वर्ष में उनका क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर राजस्व 77% बढ़कर 18 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो जाएगा। इस घोषणा के बाद अब ओरेकल के शेयरों में भी भारी उछाल आया है। इस शेयर उछाल से एलिसन की कुल संपत्ति मस्क से आगे बढ़ा दी है। पिछले 4 सालों से मस्क दुनिया के सबसे अमीर आदमी की लिस्ट में शामिल थे।

385 बिलियन डॉलर है मस्क की कुल संपत्ति

एलिसन से पहले एलन मस्क लगातार 4 सालों तक दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का नाम अपने नाम कर चुके थे। ब्लूबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, 10 सितंबर 2025 तक मस्क की कुल संपत्ति 385 बिलियन डॉलर आंकी गई है हालांकि मस्क की संपत्ति मुख्य तौर पर टेस्ला और स्पेसएक्स में उनकी हिस्सेदारी से आती हैलेकिन ऑरेकल के प्रदर्शन से एलिसन को रैंकिंग में उनसे आगे निकालने में मदद की है। लैरी एलिसन का संपत्ति रैंकिंग में टॉप पर आना यह दर्शाता है कि उनका रणनीतिक निवेश और कॉर्पोरेट प्रदर्शन काफी मजबूत है।

टेस्ला के शेयर गिरे नीचे

Tesla Inc के शेयर इस साल अब तक 13% तक गिरे हैं हालांकि कंपनी बोर्ड ने मस्क के लिए एक बड़ा पे-पैकेज भी पास किया है इसमें अगर वो कुछ कठिन लक्ष्य हासिल करेंगे तो दुनिया के पहले ट्रिलियनर बन जाएंगे। लैरी एलिसन ने Oracle की स्थापन की और अब वर्तमान समय में इसके चेयरमैन और मुख्य टेक्नोलॉजी अधिकारी (CTO) हैं। उनकी ज्यादातर संपत्ति Oracle के शेयरों में ही निहित है इसके बढ़ने से ही वह दुनिया के सबसे अमीर आदमी की लिस्ट में नंबर वन पर आए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: JD Gym पर फायरिंग मामले में SSP कंवलप्रीत चहल का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले में सोमवार तड़के जेडी जिम पर गोलियां...

नारी शक्ति के सम्मान में अम्ब में सजा मंच, महिला सशक्तीकरण और संस्कृति का दिखा संगम

विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुई आयोजित, कमांडेंट आकृति शर्मा, एसडीएम...

भारत की सेना को मिलेगी नई ताकत, DAC ने दी 2.12 लाख करोड़ के डिफेंस डील को मंजूरी

नई दिल्लीः भारत के सशस्त्र बलों के लिए बड़ी...

Punjab News: JD Gym पर फायरिंग मामले में SSP कंवलप्रीत चहल का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले में सोमवार तड़के जेडी जिम पर गोलियां चलीं। मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर आए 2 बदमाशों...

ऊना में 220 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य, सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बढ़ रहे कदम: मुकेश अग्निहोत्री

खड्ड में 5.79 करोड़ से विद्युत उपकेंद्र के उन्नयन का शिलान्यास, 14 पंचायतों के 15 हजार लोगों को मिलेगी...

नारी शक्ति के सम्मान में अम्ब में सजा मंच, महिला सशक्तीकरण और संस्कृति का दिखा संगम

विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुई आयोजित, कमांडेंट आकृति शर्मा, एसडीएम अर्शिया और मृदु शर्मा रहीं मुख्य अतिथि ऊना: महिलाओं के सम्मान,...

भारत की सेना को मिलेगी नई ताकत, DAC ने दी 2.12 लाख करोड़ के डिफेंस डील को मंजूरी

नई दिल्लीः भारत के सशस्त्र बलों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने 26...