मैड्रिड। स्पेन के बार्सिलोना के पास रविवार को एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 83 लोग घायल हो गए। स्थानीय आपातकालीन सेवाओं ने यह जानकारी दी। कैटालोनिया की चिकित्सा आपातकालीन सेवाओं के अनुसार, बार्सिलोना के पास फोगार्स दे मोंत्क्लूस में हुए इस हादसे में 83 लोग घायल हुए। इनमें सात की हालत गंभीर है, 18 को अपेक्षाकृत कम गंभीर चोटें आई हैं, जबकि 58 लोगों को मामूली चोटें लगी हैं।
जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर बस एक संकरी और घुमावदार सड़क से फिसलकर करीब 65 फुट गहरी ढलान में जा गिरी। EFE ने बताया कि दुर्घटना की परिस्थितियां तत्काल स्पष्ट नहीं हो सकीं और मामले की जांच की जा रही है। आपातकालीन सेवाओं ने बताया कि घटनास्थल पर 23 एंबुलेंस और दो चिकित्सा हेलीकॉप्टर भेजे गए। इसके अलावा, दमकलकर्मियों और चिकित्सा कर्मियों की तीन संयुक्त टीम तथा मनोवैज्ञानिक सहायता देने वाली तीन टीम भी तैनात की गईं।