Nationalकुर्ला में भूस्खलन: 2 की मौत, लोगों के दबे होने की आशंका

कुर्ला में भूस्खलन: 2 की मौत, लोगों के दबे होने की आशंका

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार तड़के भूस्खलन की घटना सामने आई। कुर्ला के चिराग नगर स्थित गौसिया चाल में राठौड़ मेडिकल के पास सुबह करीब 3:48 बजे भूस्खलन हुआ। हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 6 से 8 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। विभाग द्वारा राहत और बचाव अभियान जारी है।

बीएमसी के अनुसार हादसे की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, 108 एंबुलेंस, NDRF और वार्ड कर्मचारियों की टीमें मौके पर पहुंचीं। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक घायलों में 18 वर्षीय सोहेल अंसारी और 14 वर्षीय मोहम्मद अंसारी शामिल हैं। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं बरामद किए दो शवों को भी नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है।

DCP गणेश शिंदे ने बताया कि भारी बारिश के कारण घाटकोपर पुलिस थाना क्षेत्र के अशोक इलाके में भूस्खलन हुआ। उन्होंने कहा कि घटना देर रात करीब 3 बजे की है और लगातार बारिश को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मौके पर पुलिस के अलावा बीएमसी, एनडीआरएफ और अन्य बचाव दल तैनात हैं। मलबे में 4-5 लोगों के फंसे होने की आशंका पहले जताई गई थी, जबकि बाद में बीएमसी ने यह संख्या 6-8 बताई। फिलहाल बचाव दल मलबा हटाकर लोगों की तलाश में जुटे हैं। प्रशासन की ओर से हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: पैसों के लेनदेन विवाद में ASI ने घर में घुसकर चलाई गोली, वीडियो वायरल

तरनतारन: पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला एक हैरान...

1st IRBN बनगढ़ में विद्यार्थियों ने सीखा अनुशासन, सुरक्षा और पुलिस कार्यप्रणाली का महत्व

पुलिस अधिकारियों ने दी महत्वपूर्ण जानकारियां एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण ऊना:...

Punjab News: डिप्टी कमिश्नर ने जनगणना जागरूकता वैन को दिखाई हरी झंडी, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले में डॉ. पल्लवी ने डिप्टी कमिश्नर ने...

Punjab News: पैसों के लेनदेन विवाद में ASI ने घर में घुसकर चलाई गोली, वीडियो वायरल

तरनतारन: पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक एएसआई...

1st IRBN बनगढ़ में विद्यार्थियों ने सीखा अनुशासन, सुरक्षा और पुलिस कार्यप्रणाली का महत्व

पुलिस अधिकारियों ने दी महत्वपूर्ण जानकारियां एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण ऊना: .एस.एम. वर्ल्ड स्कूल, चताड़ा रोड, बहडाला, जिला ऊना के विद्यार्थियों...

Jalandhar News: इलाके में देह व्यापार मामले को लेकर मचा हंगामा, देखें वीडियो

कई लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले गए पुलिसकर्मी जालंधर: महानगर के न्यू मॉडल हाउस इलाके में एक...

Punjab News: डिप्टी कमिश्नर ने जनगणना जागरूकता वैन को दिखाई हरी झंडी, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले में डॉ. पल्लवी ने डिप्टी कमिश्नर ने जनगणना जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखा रवाना किया। इस...