Girl in a jacket
HomeBreaking NewsKapurthala News : रेल इंजन की चपेट में आया युवक, मौत

Kapurthala News : रेल इंजन की चपेट में आया युवक, मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कपूरथला : रेल इंजन की चपेट में आने से युवक की मौत की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार एक युवक की रेल इंजन से टकराकर मौत हो गई। घटना सुल्तानपुर लोधी रेलमार्ग पर गांव शेखूपुर के पास सुबह 7:45 बजे हुई। मृतक युवक की पहचान नही हो पाई है। मृतक युवक की उम्र लगभग 24-25 वर्ष बताई जा रही है।  मृतक ने काली व सफेद रंग की चैकदार शर्ट, काली पैंट पहन रखी थी। इसके अलावा सफेद व संतरी रंग की बनियान, स्लेटी रंग की जुराबें भी पहनी हुई थीं। हादसे की सूचना जीआरपी को दी गई।

 सूचना मिलते मौोके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवाया। जानकारी के अनुसार जालंधर से फिरोजपुर जा रहे रेल इंजन से युवक टकरा गया।जीआरपी के एएसआई संजीव कुमार को घटना की सूचना मिलते ही वे कॉन्स्टेबल साहिल प्रीत के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  जीआरपी टीम ने आसपास के गांवों में सूचना दे दी है।  शव को पहचान के लिए 72 घंटों तक सिविल अस्पताल के शवगृह में रखा जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -