लुधियानाः जिले के भारत लंगर चौक में स्थित रेस्टोरेंट Express Vegetarian खुला है, जो कि विवादों में घिर गया है। जहां ग्राहक ने फास्टफूड में कॉकरोच निकलने के आरोप लगाए। इस मामले को लेकर हंगामा हो गया। दरअसल, इस मामले को लेकर ग्राहक के कर्मियों से शिकायत की। इस मामले की ग्राहक ने वीडियो भी बनाई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि न्यूडल में कॉकरोच निकला है। जिसके बाद ग्राहक ने रेस्टोरेंट के कर्मी को आवाज लगाकर न्यूडल से कॉकरोच निकला दिखाया।
वहीं मंजू मित्तल से मामले को लेकर बात करने की कोशिश की गई तो वह कैमरे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुई। वहीं देखा जा सकता है कि रेस्टोरेंट संचालक कॉकरोच को निकालकर ले जाता है। वहीं दूसरी ओर रेस्टोरेंट के संचालक से पक्ष पूछना चाहा तो संचालक द्वारा कॉकरोच निकलने को लेकर मना किया गया। वहीं मीडिया कर्मी ने कहा कि उसके पास संचालक द्वारा प्लेट से कॉकरोच निकालने का वीडियो मौजूद है, तभी रेस्टोरेंट का संचालक कहने लगा वीडियो आपके पास होगी। संचालक ने कहा कि कोई जानबूझकर गलत काम नहीं करता।
संचालक ने कहाकि खाने की प्लेट 220 की है और मीडिया कर्मी इकट्ठे होकर उसे बोलने के लिए आ गया। वह रेस्टोरेंट में कौन-सा गलत काम कर रहे है। संचालक मीडिया से उलझते हुए कहने लगा कि आपका मान इज्जत किया जाता है। लेकिन आज खाने से कॉकरोच निकलने को लेकर वह जो मर्जी कह लें। हंगामा होने के बाद संचालक ने कहा कि गलती से कुछ निकल गया होगा, लेकिन उसे इस बारे में ज्यादा ज्ञान नहीं है। संचालक ने कहा कि कमी को आगे से दूर कर लिया जाएगा। संचालक ने मीडिया को कहा कि वह 5 साल से रेस्टोरेंट को चला रहा है।
संचालक ने मीडिया कर्मियों को कहा कि वह 5 सालों से यहां पर प्रेस वार्ता करने के लिए आते है और उस दौरान उन्हें भी बढिया खाना परोसा जाता है। जिसके बाद मीडिया कर्मियों ने कहाकि आज ग्राहक के खाने में कॉकरोच निकला है और वह उसके लिए संचालक का पक्ष जानने के लिए आए है। मीडिया कर्मियों ने कहा क्या संचालक द्वारा कर्मियों की लापरवाही को लेकर कोई कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद संचालक ने कहाकि वह उसे सांस नहीं लेने दे रहे। जिसके बाद संचालक ने मीडिया से दूरी बना ली, लेकिन कार्रवाई को लेकर कोई बात नहीं की। ऐसे में अब देखना यह है कि सेहत विभाग की टीम द्वारा रेस्टोरेंट पर कब जांच की जाएगी।
