HimachalKangana Ranaut की बढ़ी मुश्किलेंः गांधी परिवार पर की थी टिप्पणी, FIR...

Kangana Ranaut की बढ़ी मुश्किलेंः गांधी परिवार पर की थी टिप्पणी, FIR दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमलाः हिमाचल प्रदेश पुलिस ने शिमला में भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ उनके सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर एफआईआर दर्ज की है। इन पोस्ट में गांधी परिवार को निशाना बनाया गया था। यह एफआईआर एक शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है, जिसमें आरोप लगाया कि उनके बयान भड़काऊ थे और उनसे सार्वजनिक शांति भंग होने का खतरा था।

ये मामला शिमला के रहने वाले रिटायर्ड कैप्टन अतुल शर्मा की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया। अपनी शिकायत में शर्मा ने बताया कि 10 नवंबर को कंगना रनौत ने अपने वेरिफाइड सोशल मीडिया अकाउंट से कई पोस्ट शेयर किए। इन पोस्ट में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और उनके बेट संजय गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मौतों को लेकर बेहद भड़काऊ इशारे किए गए थे।

शिकायतकर्ता ने कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी के बारे में की टिप्पणियों पर भी आपत्ति जताई। आरोप है कि इन पोस्ट में सोनिया गांधी को एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक के रूप में पेश किया गया था।

शर्मा के मुताबिक इन पोस्ट में यह संकेत दिया गया था कि गांधी परिवार के सदस्यों की एक-एक करके हुई मौतों से पहले ही सोनिया गांधी इस परिवार में आ गई थीं, जिससे अंततः उनके लिए सरकार की कमान संभालने का रास्ता साफ हो गया। इन पोस्ट में इस बात के साथ यह टिप्पणी भी जोड़ी गई थी, कितना सुविधाजनक।

शिकायत में संजय गांधी की मौत के बाद की घटनाओं को लेकर कंगना रनौत के उस दावे का भी जिक्र है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उनकी पत्नी मेनका गांधी को पारिवारिक आवास से बाहर निकाल दिया गया था।

शर्मा ने तर्क दिया कि सोशल मीडिया पोस्ट राजनीतिक आलोचना के दायरे से बाहर थे और इनका मकसद जानबूझकर भड़काऊ बातें फैलाना था। उन्होंने कहा कि इस तरह की सामग्री से जनता में आक्रोश फैल सकता है, शांति भंग हो सकती है और अलग-अलग समूहों के बीच दुश्मनी पैदा हो सकती है।

शिकायतकर्ता ने कहा कि इन पोस्ट में भ्रामक जानकारी दी गई थी। एफआआईर दर्ज होने के बाद हिमाचल प्रदेश पुलिस ने भाजपा सांसद पर लगाए आरोपों की जांच शुरू कर दी है। शिकायत में किए दावों की जांच चल रही छानबीन का ही हिस्सा है।

यह मामला तब सामने आया है जब इसी हफ्ते कंगना रनौत ने सोनिया गांधी के भारतीय नागरिकता लेने के समय पर सवाल उठाए थे। उन्होंने सोनिया गांधी की शादी और 1983 में भारतीय नागरिक बनने के उनके फैसले की ओर इशारा करते उन पर कई आरोप लगाए। एक इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने रहस्यमयी विदेशी नागरिक सोनिया गांधी के राजनीतिक उत्थान पर सवाल खड़े किए थे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

ऊना में पुलिस भर्ती की शारीरिक परीक्षा में 937 अभ्यर्थी हुए शामिल, 144 ने किया क्वालीफाई

586 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित, 793 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में...

CM Mann ने शहीद भगत सिंह यूनिवर्सिटी के कन्वोकेशन को किया संबोधित

फिरोजपुर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज की शुरुआत

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज...

ऊना में पुलिस भर्ती की शारीरिक परीक्षा में 937 अभ्यर्थी हुए शामिल, 144 ने किया क्वालीफाई

586 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित, 793 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में अयोग्य घोषित ऊना: हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती-2026 के तहत शनिवार को...

Jalandhar News: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता अंडर-19 एशिया कप, अर्जुन राजपूत के घर जश्न का माहौल, देखें वीडियो

घर पर बधाई देने वालों का लगा तांता जालंधरः भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को...

हरियाणा पवेलियन में सजा एक्सपोर्ट कॉर्नर, प्रदेश से विदेश पहुंचने वाले उत्पादों का हुआ प्रदर्शन

चण्डीगढ़: देश को एक्सपोर्ट के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के...

CM Mann ने शहीद भगत सिंह यूनिवर्सिटी के कन्वोकेशन को किया संबोधित

फिरोजपुर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और खेलों को अपने...