Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarजालंधर : युवक ने खुद को लगाई आग, ससुराल पक्ष पर लगे...

जालंधर : युवक ने खुद को लगाई आग, ससुराल पक्ष पर लगे आरोप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर,ENS : युवक ने खुद को आग लगाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक युवक सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। जिसका करीब 95% शरीर जला हुआ है। पीड़ित की पहचान जसविंदर सिंह के तौर पर हुई है। परिवार का कहना है कि 37 वर्षीय जसविंदर सिंह निवासी होशियारपुर ने अपनी ससुरालियों से तंग आकर अपने ऊपर तेल डाल आग लगा ली।

जिसके बाद से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिवार ने आरोप लगाया है कि इतना कुछ होने के बाद भी जसविंदर की पत्नी मिलने तक नहीं आई। होशियारपुर के गांव बादल के रहने वाले जसविंदर सिंह के रिश्तेदार मनदीप सिंह ने कहा- जसविंदर को इंसाफ नहीं मिला है। ये कदम उसने सिर्फ अपने ससुरालियों से परेशान होकर उठाया।

मनदीप ने बताया कि जसविंदर अकसर अपनी पत्नी के पास बच्चों से मिलने के लिए जाता था। मगर ससुरालियों द्वारा उसे बच्चों को नहीं मिलने दिया जाता था। जिसके चलते वह पिछले काफी समय से परेशान रह रहा था। जसविंदर की करीब 7 साल पहले शादी हुई थी। जिससे उसको 6 साल की बेटी और 4 साल का बेटा है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -