अमृतसरः श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक यात्री के पास से करीब 2.58 करोड़ रुपये मूल्य का सोना बरामद किया है। जानकारी के अनुसार यात्री मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट MH-119 से क्वालालंपुर जाने की तैयारी में था। टीम ने शक के आधार पर कस्टम अधिकारियों ने उसे रोककर पूछताछ की।
विस्तृत जांच और सामान की तलाशी के दौरान अधिकारियों ने 24 कैरेट सोना बरामद किया। यह सोना हार और बिस्किट के रूप में चतुराई से छिपाया गया था। बरामद सोने का कुल वजन 1,676 ग्राम बताया गया है। कस्टम विभाग ने सोने को कस्टम एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत जब्त कर लिया है। इसके साथ ही यात्री को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

