Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarजालंधरः गोलियां चलने के मामले में ट्रैवल एजेंट इंद्रजीत का आया बयान,...

जालंधरः गोलियां चलने के मामले में ट्रैवल एजेंट इंद्रजीत का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: महानगर के बस स्टैंड के पास पार्किंग में खड़ी गाड़ी पर बाइक सवार 3 युवक गोलियां चलाकर फरार हो गए। वहीं गोलियां चलने के मामले गाड़ी मालिक इंद्रजीत का बयान सामने आया है। पीड़ित ने बताया कि उनका रिक्की ट्रैवल एजेंट का काम है और गोलियां चलने के दौरान वह दफ्तर में बैठे हुए थे। पीड़ित का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। वहीं दूसरी ओर गोलियां चलने की सूचना मिलते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के मुताबिक जिन युवकों ने गोलियां चलाई है, उन युवकों ने गाड़ी पर कुछ कागज भी रखे थे। गोलियां चलने के मामले में लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।पुलिस ने उक्त कागजों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसीपी सेंट्रल निर्मल सिंह और उनकी टीम मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि जिसकी गाड़ी पर हमला हुआ है उसका नाम इंद्रजीत है और वह मॉडल टाउन का निवासी है। बताया जा रहा है इंद्रजीत का ट्रैवल एजेंट का काम है। बता दें कि आज सुबह सीपी स्वपन शर्मा की लॉ एंड आर्डर की मीटिंग के चंद मिनटों के बाद बस स्टैंड नजदीक बाइक सवार 3 हमलावरों ने गोलियां चला दी।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -