नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार आज वीरवार को एक बार फिर बढ़त के साथ खुले। Nifty और Sensex दोनों बढ़त के साथ खुले हैं, निफ्टी जहां 117 प्वाइंट की बढ़त के साथ 24100 के ऊपर कारोबार कर रहा है तो वहीं सेंसेक्स 387 अंकों की मजबूती के साथ 77310 पर ट्रेड कर रहा है। इससे पहले बुधवार सेंसेक्स 443.97 अंकों यानी 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,922.64 के स्तर पर बंद हुआ, तो वहीं निफ्टी 50 140.10 अंकों यानी 0.59 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,005.85 पर बंद होने में सफल रहा था। आज के कारोबारी सत्र में आईटी शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिल रही है और निफ्टी आईटी इंडेक्स 3.37 फीसदी तक चढ़ गया है।
आज के टॉप गेनर्स Hindustan Unilever, ITC जैसे FMCG, Maruti Suzuki जैसे ऑटो और SBI, Kotak जैसे बैंकिंग स्टॉक्स हैं, जो बाजार को ऊपर खींच रहे हैं। हालांकि, अमेरिकी शेयर बाजार में कल रात टेक शेयरों में आई भारी गिरावट की वजह से आज घरेलू शेयर बाजार में TCS, Infosys जैसे आईटी स्टॉक्स दबाव में हैं। निफ्टी50 के 36 शेयरों में खरीदारी तो 13 शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है। इंडेक्स के टॉप गेनर में इंफोसिस, एचसीएल टेक, टीसीएस, टेक महिंद्रा और इटरनल शामिल हैं, जबकि टॉप लूजर में एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, पावरग्रिड, ट्रेंट लिमिटेड और ओएनजीसी हैं।
2 जुलाई के कारोबारी सत्र में पंजाब एंड सिंध बैंक, इंडियन बैंक, साउथ इंडियन बैंक, तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक, आशियाना हाउसिंग, V-मार्ट रिटेल, V2 रिटेल, फोर्स मोटर्स, NMDC, कोल इंडिया, ल्यूपिन, भारती एयरटेल और CSM टेक्नोलॉजीज के शेयरों में एक्शन देखने को मिल रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में आज फिर से गिरावट देखी जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में ब्रेंट क्रूड लगभग 1.02% टूटकर 70.84 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, अमेरिकी क्रूड ऑयल WTI Crude 1.21% की गिरावट के साथ 67.75 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया है।


