HomeNationalइकलौते बेटे के जन्मदिन की तैयारी पर हुई सड़क हादसे मौत, माता-पिता...

इकलौते बेटे के जन्मदिन की तैयारी पर हुई सड़क हादसे मौत, माता-पिता का छलका दर्द, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के वसंत कुंज में रजोकरी फ्लाईओवर पर थार और बाइक की टक्कर से नौजवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 34 वर्षीय सार्थक मट्टू के रूप में हुई है। सार्थक मट्टू परिवार का इकलौता बेटा था और घटना वाले दिन ही उसकी मौत हो गई। सार्थक मट्टू अपने जन्मदिन के लिए एक माह का टूर करने के बाद गुरुग्राम स्थित अपने घर लौटे थे। अगले ही दिन सुबह 6.30 बजे बाइक पर कंपनी के काम से नोएडा जाते समय सडक़ थार के साथ बाइक की टक्कर में बाइक सहित वह फ्लाईओवर से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

सार्थक मट्टू के माता-पिता का सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हुआ है। दोनों बेटे को इंसाफ दिलवाने के लिए रोते-बिलखते नजर आ रहे हैं। मगर इंसाफ की राह में सबसे बड़ा रोड़ा हिट एंड रन के लिए लागू मौजूदा कानून है। दरअसल ऐसे में मामलों में आरोपी को बाउंड डाउन यानी एक कानूनी मुचलके के जरिए उसे पाबंद किया जाता है, उसे शर्ते मानने होती हैं, थाने या कोर्ट में बुलाने पर पेश होना होता है, किसी सबूत से छेड़छाड़ नहीं करनी होती। इस केस में भी आरोपी ड्राइवर अपूर्व सिंह को बाउंड डाउन करके छोड़ दिया गया है। रोते हुए पिता ने कहा, हम आधे मर चुके हैं, हमारा इकलौता बच्चा जो सिर्फ 33-34 साल का था, उसे 25 जून की सुबह एक हिट-एंड-रन मामले में मार दिया गया।

वे लोग मेरे बेटे को सड़क पर ही मरता हुआ छोड़कर भाग गए। आरोपी एक सगाई पार्टी से शराब पीकर निकले थे और नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहे थे। दंपति ने दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पिता का आरोप है कि घटना के इतने घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई या जानकारी उन्हें नहीं दी गई है। उन्होंने गुस्से में कहा, सांत्वना के अलावा हमें कुछ नहीं मिल रहा है। क्या पुलिस ने उन हत्यारों को गिरफ्तार किया? वे बाहर खुलेआम घूम रहे हैं और हम यहां रो रहे हैं। पिता ने यह भी सवाल उठाया कि हादसे के 50 घंटे बाद आरोपियों का ब्लड टेस्ट कराया जा रहा है, ऐसे में शराब की मात्रा का सही पता कैसे चलेगा। खुद को कश्मीरी पंडित बताते हुए उन्होंने हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से न्याय की भीख मांगी है।

इन तमाम आरोपों पर एक पुलिस अधिकरी ने कहा, पुलिस ने कानून के हिसाब से सारी कार्रवाई कर दी है। यह हादसा 25 जून 2026 की सुबह हुआ था। वसंत कुंज साउथ थाने को एक पीसीआर (PCR) कॉल के जरिए सूचना मिली थी कि एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी है, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल सार्थक मट्टू को पीसीआर वैन के जरिए तुरंत ‘इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर’ वसंत कुंज ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में वसंत कुंज साउथ थाने में केस दर्ज किया गया। सफदरजंग अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद सार्थक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया। सार्थक गुरुग्राम की एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करते थे।

 

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -