Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar: सिख तालमेल कमेटी का हंगामा, CJS School की Principal को स्कूल...

Jalandhar: सिख तालमेल कमेटी का हंगामा, CJS School की Principal को स्कूल से निकाला, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: CJS Public School को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां स्कूल की प्रिंसिपल द्वारा बच्चों के हाथों में ‘कड़ा’ पहनने को लेकर पाबंदी लगाई गई थी। वही इस मामले को लेकर स्कूल में सिख तालमेल कमेटी में बड़ा रोष पाया गया।

वही स्कूल प्रशासन द्वारा सिख तालमेल कमेटी के दबाव में आकर प्रिंसिपल पर एक्शन लेते हुए उसे स्कूल से निकाल दिया गया। हैरानी की बात यह है कि स्कूल के गेट के बाहर तक सिख तालमेल कमेटी के सदस्य खुद प्रिंसिपल को छोड़ने के लिए गए। इस दौरान व्यक्ति द्वारा वीडियो में प्रिंसीपल को लेकर कहा गया कि यह वह प्रिंसीपल है जिसने बच्चों को कड़ा पहनने से रोका। व्यक्ति ने कहा कि अब उक्त प्रिंसीपल को स्कूल से निकाला जा रहा है, जिसके बाद उक्त प्रिंसीपल अब कहीं ओर स्कूल में नौकरी करेंगी।

हालांकि बच्चों के कड़ा पहनने पर रोक को लेकर वीडियों में देखा जा सकता है कि पहले व्यक्ति द्वारा उक्त प्रिंसीपल के हाथों से बच्चों के हाथों में कड़े पहनाए जा रहे है। जिसके बाद अन्य व्यक्ति ने बच्चों से कड़ा पहनने की अपील के दौरान कहा कि हल्के कड़े पहने जाए। इस दौरान व्यक्ति ने बच्चों से कहा कि भारी और तेजधार वाले कड़े ना पहने और ना ही कड़ों को वह हथियार ना बनाएं।

वहीं इस मामले को लेकर स्कूल की प्रिंसीपल द्वारा बच्चों के कड़े पहनने से बैन के मामले में माफी मांगी गई। इस दौरान प्रिंसीपल ने कहा कि आगे से उनके द्वारा बच्चों के कड़े पहनने पर रोक नहीं लगाई जाएंगी। जिसके बाद प्रिंसीपल ने सिख कमेटी से माफी मांगते हुए कहा कि अगर आगे से उससे कोई गलती होती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं प्रिंसीपल ने कहा कि बच्चों के कड़े पहनने पर पाबंदी लगाने के मामले में स्कूल मैनेजमैंट कमेटी द्वारा उन्हें तुरंत प्रभाव से स्कूल से इस्तीफा देने के लिए कहा गया।

Principal को स्कूल से निकाला, देखें वीडियो

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -