Amritsarजालंधरः इस इलाके में चोर लाखों का सामान लेकर हुए फरार

जालंधरः इस इलाके में चोर लाखों का सामान लेकर हुए फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला नूरमहल के गांव चूहेकी से सामने आया है। जहां घर के साथ लगते फॉर्म में घुसकर चोरों ने किसान का लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया। चोरों की फुटेज वहां लगे सीसीटीवी कैमरे आ गई है। जिसके बाद पीड़ित ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी है। नूरमहल के गांव चूहेकी में रहने वाली जसविंदर कौर पत्नी स्व. भजन सिंह ने बताया कि वह रोजाना की तरह अपने घर में थीं।

इस दौरान उनके घर के साथ लगते उनके फॉर्म में चोरी हो गई। चोर अंदर से जनरेटर की बड़ी बैटरी, कटर, तारों के बंडल और उनके पीतल के पुश्तैनी बर्तन सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित महिला के मुताबिक घटना में उनका काफी नुकसान हुआ है। जब सुबह घटना के बारे में पता चला तो मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के बयान दर्ज किए और जांच शुरू की।

पीड़ित महिला द्वारा अपने फार्म में लगा हुआ सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए तो उसमें एक आरोपी चोरी करने आया नजर आ रहा है। सीसीटीवी के अनुसार आरोपी रात करीब 12:45 पर आरोपी घुसे थे और 1:57 पर बाहर निकले।सीसीटीवी के अनुसार आरोपी करीब 1 घंटा 10 मिनट तक उनके फार्म के अंदर रहे। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

दिवाली के बाद खराब हुई दिल्ली की हवा, 376 तक पहुंचा AQI का स्तर

नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को दीवाली का त्योहार...

बददी बरोटीवाला में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

बददी। एशिया की सबसे बडी उद्योग नगरी बददी बरोटीवाला...

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को फिर दी बहस की चुनौती, जानें इस बार क्या कहा

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने...

बड़ा हादसाः प्रवासियों से भरी नाव पलटने से 39 की मौत

डकारः पश्चिम अफ्रीकी देश सेनेगल में स्पेन जा रही...

स्टील प्लांट में विस्फोट से 3 की मौत, अभी भी फंसे कई लोग, देखें वीडियो

इस्तांबुलः तुर्की के स्टील प्लांट में विस्फोट होने की...

दिवाली के बाद खराब हुई दिल्ली की हवा, 376 तक पहुंचा AQI का स्तर

नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को दीवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। दिल्ली के लोगों ने जमकर पटाखे...

बददी बरोटीवाला में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

बददी। एशिया की सबसे बडी उद्योग नगरी बददी बरोटीवाला नालागढ़ में विश्वकर्मा जंयती धूमधाम से मनाई गई। यहां पर...

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को फिर दी बहस की चुनौती, जानें इस बार क्या कहा

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को एक बार फिर बहस की चुनौती...

बड़ा हादसाः प्रवासियों से भरी नाव पलटने से 39 की मौत

डकारः पश्चिम अफ्रीकी देश सेनेगल में स्पेन जा रही प्रवासियों से भरी नाव पलट गई। इस हादसे में अब...