Girl in a jacket
HomePunjabFazilkaजालंधरः दो पक्षों में हुई झड़प में जमकर चले लात-घूंसे, महिला का...

जालंधरः दो पक्षों में हुई झड़प में जमकर चले लात-घूंसे, महिला का टूटा चूल्हा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पीड़ित का आरोपः पुलिस समझौते का बना रही दवाब

जालंधर, ENS: देहात के गांव चक्क विंडर में दो पड़ोसियों में झड़प होने का मामला सामने आया है। जहां मामूली विवाद को लेकर जमकर लात-घूंसे चले। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित राजिंदर कौर का आरोप है कि वह घर के लिए बालन लेकर आए थे। इस दौरान बालन का कूड़ा सड़क पर बिखर गया। जिसको लेकर पड़ोसियों के साथ उनकी बहस हो गई। महिला ने आरोप लगाए है कि इस मामले को लेकर पड़ोसियों ने उस पर जमकर लात-घूंसों से हमला कर दिया।

इस घटना में वह बुरी तरह से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित महिला का कहना है कि इस घटना में महिला का चूल्हा टूट गया। महिला ने बताया कि इस मामले को एक माह हो गया लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो रही। पीड़ित आज एसएसपी दफ्तर में शिकायत देने के लिए आई है। इस दौरान पीड़ित महिला ने आरोप लगाए है कि पुलिस दूसरी पार्टी के कहने पर समझौता करने का दवाब बना रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -