जालंधर, ENS: मॉडल हाउस से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दिन दहाड़े महिला की चेन छीनकर झपटमार फरार हो गए है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला मीना कुमारी अपने पति के साथ दवाई लेकर जा रहे थे। इस दौरान बाइक सवार लुटेरे आए और महिला की चेन छीनकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला दशमेश नगर की रहने वाली है। वहीं घटना की सूचना मिलते वहां पर लोग इकट्ठे हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है, जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

जालंधरः दिन दहाड़े महिला की चेन छीनकर लुटेरे फरार, देखें Live
- Advertisement - 

Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -