Girl in a jacket
HomePunjabJalandharजालंधर: थाना प्रभारी पर लगे आरोप, महिलाओं का प्रदर्शन, निगली जहरीली वस्तु,...

जालंधर: थाना प्रभारी पर लगे आरोप, महिलाओं का प्रदर्शन, निगली जहरीली वस्तु, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: फुटबाल चौक पर भारी हंगामा देखने को मिला। जहां 2 महिलाओं ने थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ के खिलाफ कार्रवाई ना करने के आरोप लगाए। इस दौरान प्रदर्शन करते हुए महिलाओं ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इस दौरान करीब एक घंटे तक हंगामा चला। वहीं पुलिस ने दोनों को प्रदर्शन करने से हटाने की कोशिश की तो दोनों महिलाओं ने बोतल निकाली और जहरीला पदार्थ पी लिया। जिसके बाद एक महिला जमीन पर गिर गई।

दोनों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। धरना दे रही महिला नीतू ने कहा कि वह इलाके की प्रधान चन्नी को साथ लेकर बस्ती बावा खेल थाने के कई चक्कर लगा चुकी है। उनका जिस व्यक्ति के साथ झगड़ा हुआ था। उसके खिलाफ शिकायत पर एसएचओ जयइंद्र ने कोई कार्रवाई नहीं की। बल्कि उल्टा बदसलूकी की और एफआईआर दर्ज करने की धमकी दी।

4 महीने से कार्रवाई करवाने को लेकर धक्के खा रही हूं। इंसाफ न मिलने के कारण ही ये कदम उठाने जा रही हूं। वहीं, सिविल अस्पताल के डाक्टरों ने कहा कि महिलाओं ने फिनायल पी थी। जिनका इलाज किया जा रहा है और अस्पताल में एडमिट है। खतरे की कोई बात नहीं है। इस मामले को लेकर एसएचओ जयइंद्र सिंह ने कहा कि नीत शहीद बाबू लाभसिंह नगर की रहने वाली है और उसका झगड़ा अपने ही रिश्तेदार संजय के साथ हुआ था। मारपीट की शिकायत और एमएलआर दोनो तरफ से आई हुई है। जिसकी जांच की जा रही है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -